Home haryana हरियाणा ने एविएशन क्षेत्र में भरी ऊंची उड़ान, 9 रूटों पर जल्द उडेंगे जहाजः डिप्टी सीएम

हरियाणा ने एविएशन क्षेत्र में भरी ऊंची उड़ान, 9 रूटों पर जल्द उडेंगे जहाजः डिप्टी सीएम

by ND HINDUSTAN
0 comment

दिल्ली में आने वाले जहाजों की पार्किंग के लिए हिसार एयरपोर्ट बनेगा बेहतर विकल्प – दुष्यंत चौटाला

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि नागरिक उड्डययन विभाग ने पिछले चार वर्षों में प्रगति की ऊंची उड़ान भरते हुए कई उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने प्रदेश के प्रमुख प्रोजेक्ट हिसार एविएशन हब के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों हैदराबाद में एविएशन से संबंधित “विंग्स इंडिया-2024” एक सम्मेलन हुआ था जिसमे तीन एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। इनमें पहला एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के साथ हुआ है। इस समझौते के तहत एयरपोर्ट पर इक्विपमेंट मैनेजमेंट, फंक्शनिंग और टेक्निकल स्पोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया करेगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने आगे दूसरे एमओयू के बारे में जानकारी दी कि पवनहंस लिमिटेड, भारत सरकार और हरियाणा सरकार के मध्य समझौता हुआ है, इसके लिए हरियाणा के नागरिक उड्डययन विभाग ने एचएसआईआईडीसी से 30 एकड़ जमीन लेकर भारत सरकार को दी है। यह जमीन गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस के साथ है। इसमें देश का सबसे बड़ा हेली हब स्थापित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह हेली हब दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से मात्र 13 किलोमीटर की दूरी पर होगा। इस हेली हब से पूरे उत्तर भारत को एपिक सेंटर के तौर पर हेलीकॉप्टर टैक्सी सर्विस, प्राइवेट चार्टर, मेडिकल एम्बुलेंस की हेली सर्विसिस जैसी सुविधाएं मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने तीसरे एमओयू के बारे में बताया कि यह समझौता एलायंस एयर और हरियाणा सरकार के मध्य हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में नौ एयर रूट्स चिन्हित किए गए हैं जिनमें वीजीएफ (वाइबिलिटी गैप फंडिंग) की स्कीम के आधार पर जहाज उड़ानें भरेगी। इनमें हिसार से दो जहाज सप्ताह में तीन दिन उड़ेंगे। अंबाला में सिविल टर्मिनल बनने के बाद वहां से एयर सर्विस शुरू हो जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि देश की अन्य बड़ी एयर लाइन्स अकासा, इंडिगो और स्पाइसजेट के प्रतिनिधियों ने भी भविष्य में हिसार एयरपोर्ट को चंडीगढ़ एयरपोर्ट की तरह पार्किंग के लिए भी प्रयुक्त करने की इच्छा जताई है क्योंकि दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दिन प्रतिदिन एयर ट्रैफिक बढ़ रहा है, ऐसे में हिसार एयरपोर्ट भी रात्रि के समय जहाज पार्किंग के लिए बेहतरीन विकल्प के तौर पर लाभप्रद साबित होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?