Home haryana इंटर कॉलेज वाल पेंटिंग में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने मारी बाजी

इंटर कॉलेज वाल पेंटिंग में कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने मारी बाजी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के क्रिएटिव राइटिंग सोसायटी, अर्थशास्त्र, इतिहास व समाज शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इंटर कॉलेज वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय, महाराजा अग्रसेन कॉलेज, जीएनजी कॉलेज, संत निश्चल सिंह एजुकेशन कॉलेज व डीएवी कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ मीनू जैन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम अर्थशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ अनीता मौदगिल, इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ अमनप्रीत कौर व समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष प्रिया कालरा की देखरेख में हुआ। निर्णायक मंडल में डॉ सुनीता कौशिक, डॉ मीनाक्षी सैनी व विकास वालिया शामिल रहे।
इस प्रकार रहा परिणाम
कुरू़क्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी जगदीप सिंह, परजिंद्र कौर व आदिति वालिया की टीम ने पहला स्थान अर्जित किया। डीएवी गर्ल्स कालेज की छात्रा कशिश, सेजल व ओलिविया की टीम ने दूसरा स्थान अर्जित किया। जीएनजी कॉलेज की छात्रा जशनप्रीत कौर, अंजली व सोनाली की टीम ने तीसरा स्थान अर्जित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?