Home haryana ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

ओलावृष्टि से हुए नुकसान की जल्द गिरदावरी करवाकर मुआवजा दे सरकार- हुड्डा

by ND HINDUSTAN
0 comment

पिछले कई सीजन का नहीं मिला मुआवजा, बाढ़ का भी सैंकड़ों करोड़ रुपया बकाया- हुड्डा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ ।  
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किसानों के लिए मुआवजे की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि शनिवार को रोहतक,झज्जर, रेवाड़ी,भिवानी,अम्बाला,कुरुक्षेत्र सिरसा,सोनीपत,यमुनानगर,करनाल फतेहाबाद, हिसार,जींद और चरखी दादरी समेत हरियाणा के कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। इससे फसलों को भारी नुकसान हुआ है।

हुड्डा का कहना है कि सरकार को जल्द गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा देना चाहिए। क्योंकि इस बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं व सरसों की खड़ी फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के चलते फसल गिर गई है। इसके चलते दाना कमजोर रहने व उत्पादन कम होने की आशंका है।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि पिछले कई सीजन से बीजेपी-जेजेपी सरकार किसानों को खराबे का कोई मुआवजा नहीं दे रही है। इतने महीने बाद भी बाढ़ का सैकड़ों करोड़ मुआवजा अब तक पीड़ित किसानों को नहीं मिला। इस बार तो क्लस्टर-2 के सात जिले बीमा से ही वंचित रह गए हैं। पीएम फसल बीमा योजना सिर्फ कंपनियों की तिजोरी भरने का जरिया बन गई है। क्योंकि किसानों के खाते से प्रिमियम काटने की तारीख तो निश्चित है, लेकिन किसानों को मुआवजा देने की कोई तारीख तय नहीं की गई। बार-बार गुहार के बावजूद अन्नदाता को इंतजार ही हाथ लगता है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?