Home Kurukshetra News भूपेंद्र सिंह हुड्डा,चौधरी उदयभान 3 मार्च रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित

भूपेंद्र सिंह हुड्डा,चौधरी उदयभान 3 मार्च रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को करेंगे संबोधित

by ND HINDUSTAN
0 comment


कांग्रेस भवन में होने वाली होने वाली बैठक में गठबंधन प्रत्याशी डॉक्टर सुशील गुप्ता भी रहेंगे मौजूद

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा,  प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान तथा कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता रविवार 3 मार्च  को सांय  4 बजे जिला कांग्रेस भवन में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे।यह जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने बताया कि इस बैठक में कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल होंगे। पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने बताया कि इंडिया गठबंधन ने आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से  प्रत्याशी बनाया है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा चौधरी उदयभान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को चुनाव प्रचार में जुट जाने का  निर्देश देंगे। 

उन्होंने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए तन मन धन से कार्य करेंगे। अशोक अरोड़ा ने कहा कि गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता भारी बहुमत से विजई होंगे।आज देश और प्रदेश में भाजपा की कार्यप्रणाली से हर वर्ग दुखी है। लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। युवाओं को रोजगार देने में भाजपा सरकार विफल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 करोड़ युवाओं को प्रतिवर्ष रोजगार देने व 15-15 लाख रुपए प्रत्येक व्यक्ति के खाते में भेजने का जो वादा किया था वह चुनावी जुमला साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है।हरियाणा की भाजपा- जजपा  गठबंधन सरकार पर बोलते हुए अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह सरकार लोगों की जान माल की रक्षा करने में पूरी तरह फेल साबित हुई है। आज हरियाणा प्रदेश अपराध में पूरे देश में नंबर एक पर है। किसी की भी जान माल सुरक्षित नहीं है। देश और प्रदेश में हर वर्ग सरकार से दुखी है, विकल्प के रूप में जनता के सामने इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से गठबंधन का प्रत्याशी विजय प्राप्त करेगा और उसके बाद हरियाणा विधानसभा के चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?