Home Karnal news राज्य स्तरीय शबद गायन प्रतियोगिता में खालसा कॉलेज ने लगातार तीसरी बार जीती ओवर ऑल ट्राफी

राज्य स्तरीय शबद गायन प्रतियोगिता में खालसा कॉलेज ने लगातार तीसरी बार जीती ओवर ऑल ट्राफी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। गुरु नानक खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों ने गुरु नानक खालसा गल्र्ज कॉलेज संतपुरा यमुनानगर में आयोजित अंतर महाविद्यालय राज्य स्तरीय शबद गायन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार ओवर ऑल ट्राफी जीती। प्राचार्य डा. गुरिन्द्र सिंह ने बताया कि संगीत विभाग के होनहार छात्र-छात्राओं ने लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर सरदार गुरबचन सिंह मैमोरियल रनिंग ट्राफी जीतकर स्थाई रूप से ट्राफी पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि जीएनजी कॉलेज यमुनानगर की डायरेक्टर वीरेन्द्र गांधी ने ट्राफी, मैडल एवं नकद पुरस्कार देकर विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कॉलेज पहुंचने पर विद्यार्थियों को कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान स. कंवरजीत सिंह प्रिंस ने विद्यार्थियों का अभिनंदन किया। स. कंवरजीत सिंह ने सभी विद्यार्थियों की फीस माफ करने के साथ साथ उनकी हर संभव सहायता प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा, कला, साहित्य, खेल, रोजगार एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार नए क्षितिज को छूकर विद्यार्थियों को उनके लक्ष्य तक पहुंचा रहा है। विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के संगीत विभाग के आचार्य डा. कृष्ण अरोड़ा को दिया जिन्होंने उनकी तैयारी करवाई। इसके अतिरिक्त एकल शबद गायन में भी कॉलेज के छात्र देवेन्द्र शर्मा ने भी इसी कार्यक्रम में प्रथम पुरस्कार जीता। इस अवसर पर सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रभारी डा. बीर सिंह, मास्टर राजेश, विजेता विद्यार्थी केशव, मंशा, देव, रोनी, अमन और कनिका भी मौजूद रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?