सांध्यकालीन महाआरती में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा
महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा व लोकसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी अमिता बिरला ने की शिरकत
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र, 20 दिसंबर। कौशल विकास एवं परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कर्म करने का संदेश देती है। इस ग्रंथ के प्रत्येक श्लोक को स्मरण करने से मन को अध्यात्मिक शांति का अनुभव होता। श्रीकृष्ण ने मोहग्रस्त अर्जुन को गीता का संदेश देते हुए कहा कि फल चिंता छोडक़र सिर्फ अपना कर्म कर, कर्म करने से ही तेरा उद्घार होगा। विश्व कल्याण के लिए सभी को पवित्र ग्रंथ गीता का अनुसरण करना होगा। इस ग्रंथ में विश्व की तमाम समस्याओं का हल करने का मार्ग दिखाया गया है। इस ग्रंथ के एक-एक शब्द से शिक्षा और संस्कार ग्रहण होते है।
परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा रविवार को देर सायं ब्रहमसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में महोत्सव के गीता महाआरती कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रुप में बोल रहे थे। इससे पहले परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, लोकसभा के अध्यक्ष की धर्मपत्नी डा. अमिता बिरला, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, जींद से विधायक कृष्ण मिड्डïा, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मारकंडे आहुजा, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, करनाल भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, पूर्व केडीबी सदस्य डा. सौरभ चौधरी, विजय नरुला सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रहमसरोवर की महाआरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्ज्वलित कर विधिवत रुप से महाआरती का शुभारम्भ भी किया।
इस महाआरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया। महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने कहा कि पवित्र ग्रंथ गीता में संसार की हर समस्या का समाधान निहित है। इसलिए अपने तमाम समस्याओं के समाधान और देश की स्मृद्घि के लिए गीता के श्लौकों को अपने जीवन में धारण करना चाहिए। जो व्यक्ति गीता के उपदेशों को धारण करेगा वह अपना जीवन सफल बना लेगा। पवित्र ब्रहमसरोवर के तट पर गीता महाआरती से कर्म करने की शक्ति मिलती है, इस शक्ति से समाज सेवा में अपना योगदान दिया जा सकता है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को कर्म करने का संदेश लेने के लिए कुरुक्षेत्र की भूमि पर जरुर आना चाहिए। केडीबी सीईओ अनुभव मेहता ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम के मंच का संचालन डा. अशोक शर्मा ने किया।
इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा, लोकसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी डा. अमिता बिरला को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम अखिल पिलानी, अंडर ट्रेनिंग आईएएस अधिकारी वैशाली सिंह, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता, सीईओ जिला परिषद अश्वनी मलिक, नगराधीश प्रीतपाल सिंह, डीडीपीओ प्रताप सिंह, एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला, डीईओ अरुण आश्री, जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, भाजपा जिला महामंत्री सुशील राणा आदि उपस्थित थे।
महाआरती में सहकारिता मंत्री बनवारी लाल सोमवार को करेंगे शिरकत
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा 25 दिसम्बर तक महोत्सव के दौरान महाआरती कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान इस कार्यक्रम में विभिन्न वीआईपी शिरकत करेंगे, 21 दिसम्बर को होने वाले महाआरती कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता मंत्री बनवारी लाल मुख्यातिथि होंगे। इसके साथ-साथ इन कार्यक्रमों में अन्य वीवीआईपी, वीआईपी व गणमान्य लोग भी शिरकत करेंगे।