Home haryana केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने पर आप कार्यकर्ताओं के हाथ, पैर और सिर फोड़े : डॉ. सुशील गुप्ता

केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करने पर आप कार्यकर्ताओं के हाथ, पैर और सिर फोड़े : डॉ. सुशील गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

इंडिया” गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता के थानेसर के गांवों और वार्डों में दौरे शुरू

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा भी साथ रहे

पीएम मोदी ने लोकतंत्र को खत्म करने की ठानी : डॉ सुशील गुप्ता 

हरियाणा में भी भाजपा का हाल दिल्ली जैसा होगा : डॉ. सुशील गुप्ता

सरकार के खिलाफ बोलने वालों को ईडी और सीबीआई के माध्यम से जेल में डाला जा रहा : अशोक अरोड़ा

ये चुनाव देश के संविधान और प्रजातंत्र को बचाने का चुनाव : अशोक अरोड़ा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और कुरुक्षेत्र लोकसभा से ‘इंडिया’ गठबंधन के प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने थानेसर विधानसभा के गांव एवं वार्ड में चुनावी यात्रा शुरू की। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा मौजूद रहे। वहीं रणदीप राणा, जयपाल शर्मा, सुमित हिंदुस्तानी, विशाल खुब्बड़, एडवोकेट हुकूमत, सुरिंदर मित्तल, अभी बाली और अनिल पांडेय भी मौजूद रहे। उन्होंने अपनी चुनावी यात्रा गांव खेड़ी मारकंडा से शुरू की। इसके बाद वे गांव मझाना में लोगों से मिले। वहां से प्रतापगढ़ में ग्रामीणों से रूबरू हुए। इसके बाद कसेरला गांव में पहुंचे। यहां से गांव सिरसला, रतनडेरा, और हरियापुर पहुंचकर लोगों को संबोधित किया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और महिलाओं का आशीर्वाद लिया और “इंडिया” गठबंधन को भारी बहुमत से जिताने की अपील की। यात्रा का समापन देर शाम थानेसर के ज्योतिनगर में हुआ।

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि ये चुनाव देश लोकतंत्र को बचाने के लिए है। आज शहीदी दिवस है, जैसे आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए एक साथ मिलकर जाने न कितने लोगों ने कुर्बानी दी, ठीक उसी प्रकार लोकतंत्र और देश को बचाने के लिए सभी दल एक साथ आए हैं। पीएम मोदी ने लोकतंत्र खत्म करने की ठान रखी है, ईडी सीबीआई का गलत इस्तेमाल, लोगों की अभिव्यक्ति पर रोक और हर व्यक्ति को डर के साए में जीने को कर रखा है। लेकिन अब भाजपा के दिन जा चुके हैं। क्योंकि लोकतंत्र को बचाने के लिए ही इंडिया गठबंधन बना है। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए तीन लोगों का पैनल बनाया।  जिसमें प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश का नाम था। लेकिन भाजपा ने संख्या के बल पर उस फैसले को पलट दिया और कानून बनाया कि चुनाव आयुक्त की प्रधानमंत्री, एक उनका मंत्री और नेता प्रतिपक्ष करेगा। यानी कि दो तिहाई बहुमत भाजपा का होगा और एक तिहाई विपक्ष का। 

उन्होंने कहा कि कोई पार्टी और चुनाव महत्वपूर्ण नहीं है, इस समय देश और लोकतंत्र सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। जिसको बचाने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है, क्योंकि इस बार पीएम मोदी की विदाई तय है। जब इस विदाई तय की बात आई तो इन्होंने अरविंद केजरीवाल को ईडी के नोटिस भेजने शुरु कर दिए, ताकि गठबंधन टूट जाए। अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया है लेकिन अरविंद केजरीवाल ने कहा जेल से सरकार चला लेंगे लेकिन इंडिया गठबंधन नहीं तोड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में जब आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मुख्यमंत्री नायब सैनी के आवास का घेराव करने गए तो सरकार ने पुलिस से पिटवाया और काफी गंभीर चोटें आईं जिस कारण 150 लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। 55 लोग तो कुरुक्षेत्र के सिविल अस्पताल में दाखिल थे। पुलिस ने किसी का हाथ, किसी का पैर तोड़ दिया तो किसी का सिर फोड़ दिया। पुलिस ने मेरे ऊपर भी ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। ये स्थिति लोकतंत्र के लिए सही नहीं है। जबकि हमें संविधान शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने की इजाजत देता है। उन्होंने कहा कि जब से इंडिया गठबंधन बना है तब से खेलो इंडिया, स्टार्ट अप इंडिया और मेक इन इंडिया की बात करने वाली भाजपा हर जगह से इंडिया नाम के हटाने पर लगी है।

उन्होंने कहा कि यदि देश का प्रधानमंत्री झूठ बोल तो जनता किस पर विश्वास करे। ये वही प्रधानमंत्री मोदी है जिसने हर खाते में 15 लाख रुपए, किसानों को एमएसपी देने का वादा किया था और 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के सभी वादे जुमला निकले। उन्होंने कहा कि भाजपा की तानाशाह सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े रही है और किसानों पर गोलियां चला रही है। पीएम मोदी ने किसानों से एमएसपी का वादा किया था और बाद में पलट गए। पूरी दुनिया ने देखा कि किसान सवा साल बॉर्डर पर बैठे, जहां 750 से ज्यादा किसानों ने शहादत दी। तब पीएम मोदी ने माफी मांग कर वो कृषि कानून वापस लिए थे। अब वो वादा याद दिलाने के लिए किसान जाना चाहते हैं तो हरियाणा सरकार किसानों को रोक रही है। उन्होंने कहा कि आज तक प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों की शहादत पर एक शोक प्रस्ताव भी पास नहीं किया। इससे पता लगता है कि भाजपा किसान विरोधी सरकार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने उस व्यक्ति नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनाया है। उनको हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी दी है, जो अपनी पत्नी को जिला परिषद का चुनाव नहीं जीता पाए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार दिल्ली में डॉ. साहब सिंह को हटाकर तीन महीने के लिए सुषमा स्वराज को मुख्यमंत्री बनाया था और वो आखिरी मुख्यमंत्री साबित हुई थी। उसके बाद 25 साल हो गए दिल्ली में भाजपा का राज नहीं आया। ऐसा ही हाल भाजपा का हरियाणा में होने वाला है। कुरुक्षेत्र लोकसभा के जिस गांव में भी हम जा रहे हैं हमें जनता का पूरा समर्थन मिल रहा है और हर व्यक्ति बदलाव के लिए वोट करने के लिए तैयार हैं। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और अपराध में नंबर एक पर है। भाजपा के राज में हरियाणा में कानून का नहीं गोली का राज हो गया है। हरियाणा में भाजपा सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मेरी हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में रुचि रही है। मैं कुरुक्षेत्र में बन रहे ज्ञान मंदिर, अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा बनाई का रही धर्मशाला का चेयरमैन भी हूं। वहीं कुरुक्षेत्र में 2 एकड़ जमीन लेकर अग्रसेन धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा गरीबों की सेवा के लिए बनाए जाने वाले अस्पताल का भी मैं चेयरमैन हूं। उन्होंने कहा कि मैं शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में धर्मार्थ कार्यों ने जुड़ा रहा हूं। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि नायब की तरह गायब नहीं रहूंगा, हर दुख सुख की घड़ी में आपके बीच रहकर जनसेवा करूंगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको बता देना चाहता हूं अरविंद केजरीवाल ने मुझे सिखाया है या तो जनता से डरना है और या भगवान से डरना है। संसद में कुरुक्षेत्र की आवाज गूंजेगी। भाजपा हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर रही है लेकिन हमारी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। 

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा ने कहा कि आज हम कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए सहयोग व समर्थन मांगने आपके बीच आए हैं। आपने पहले भी वोट दी, सरकारे बनाई भी और बदली भी। लेकिन इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और ये चुनाव देश के संविधान और प्रजातंत्र को बचाने का चुनाव है। क्योंकि आज की मौजूदा सरकार का प्रजातंत्र में कोई विश्वास नहीं है। उन्होंने कहा कि आज का दिन ऐतिहासिक दिन है। आज के दिन 23 मार्च से शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दी थी, क्योंकि उन्होंने हम सबके लिए आजादी मांगी थी। लेकिन आज की सरकार के खिलाफ कोई बोलता है तो उसको ईडी और सीबीआई के माध्यम से जेल में डाल देते हैं और यदि कोई उनका विरोध करता है तो उन पर लाठियां बरसाई जाती हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने सरपंचों, किसानों, युवाओं और आशा वर्करों पर लाठियां भांजी कल जब आम आदमी पार्टी प्रदर्शन करने कुरुक्षेत्र में सीएम आवास पर गए तो डॉ. सुशील गुप्ता और इनके कार्यकर्ताओं को भी लाठियां मारी। उन्होंने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं हैं। भाजपा सरकार नेताओं पर लाठियां बरसा कर और इन्हें जेल में डालकर जनता को ये बताना चाहती है कि तुम्हारे साथ भी ऐसा ही होगा इसलिए हमें वोट दो। उन्होंने कहा कि भाजपा रोजगार और महंगाई पर बात नहीं कर रही है। इसलिए आज हम सबको इकट्‌ठा होना है और इसीलिए इंडिया गठबंधन बना है। इसलिए अब देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए इंडिया गठबंधन को जिताना है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?