Home Chandigarh भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहर में अपने आवास से शुरु की मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने की शुरुआत

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहर में अपने आवास से शुरु की मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने की शुरुआत

by ND HINDUSTAN
0 comment

सिटी ब्यूटीफुल में पांच हजार से ज्यादा लोग स्वेच्छा से लगा रहे हैं मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट-जितेंद्रपाल मल्होत्रा

न्यूज डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्रपाल मल्होत्रा ने मैं हू्ं मोदी परिवार की नेम प्लेट अपने घर में लगाकर इस मुहिम की शुरुआत आज सिटी ब्यूटीफुल में की। उन्होंने कहा कि अगले दिनों में भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का समर्थन करने वाले नागरिकों की घरों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर इस तरह की नेम प्लेटें दिखाई देंगी। 

मल्होत्रा के मुताबिक मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने वाले यह स्वेच्छा से लगाएंगे,ना कि किसी के दबाव में।इस तरह की पांच हजार से ज्यादा नेम प्लेट लगाने वालों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि चंडीगढ़ में भाजपा के प्रति एकतरफा माहौल है। लोगों में भाजपा के प्रति उत्साह है।कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का संयुक्त उम्मीदवार इस चुनाव में चारों खाने चित होने वाला है। भाजपा को यह सफलता उसके द्वारा किए गए विकास कार्यों और जनता के हित में बनाई गई योजनाओं के कारण मिल रही है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मल्होत्रा ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता संपर्क अभियान चलाकर बूथ स्तर पर लोगों को भाजपा की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं।इसी के साथ छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस की तैयारियां भी जारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में जरूरतमंद लोगों की समस्या को समझा और आयुष्मान से स्वास्थ्य सेवा सुरक्षा चक्र प्रदान करने का काम किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सवाल उठाता रहा है कि भाजपा जम्मू कश्मीर में 370 और राममंदिर के  नाम पर राजनीति करती है,लेकिन अपने वायदों पर खरा उतरते हुए प्रधानमंत्री ने विपक्ष को इस चुनाव में बोलने लायक नहीं छोड़ा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?