न्यूज डेक्स संवाददाता
चंडीगढ़। चुनाव प्रचार, भाजपा के स्थापना दिवस और डा.अंबेडकर जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टीअनुसूचित जाति मोर्चा चंडीगढ़ की एक विशेष बैठक हुई है । यह जानकारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी एवं प्रवक्ता नरेश अरोड़ाने दी। उन्होंने बताया कि मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट अमित खैरवाल की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय सेक्टर 33 कमलम् में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार प्रसार और जनसाधारण तक प्रधानमंत्री मोदी कि गारंटी पर विस्तार से अवगत कराया गया औरभाजपा का स्थापना दिवस मनाने एवं डॉ. अम्बेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर लगाने पर विचार किया गया। बैठक में सभी नेहर्षोल्लास के साथ डॉ. अम्बेडकर जयंती मनाने पर सहमति दी। प्रदेश प्रवक्ता व प्रभारी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रभारी नरेशअरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति जोश भरा, सभी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के आदेश कि पालना करने परसहमति दी, बैठक में सभी प्रदेश पदाधिकारी व जिलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।