Home Kurukshetra News मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

मंत्रौच्चारण और शंखनाद की ध्वनि के बीच हुआ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज

by ND HINDUSTAN
0 comment

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पहुंचे कुरुक्षेत्र के गीता महोत्सव में

शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद ने ब्रहमसरोवर पर किया गीता पूजन

गीता यज्ञ में डाली पूर्ण आहुती, कुरुक्षेत्र में 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा अतंर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

कोविड-19 के कारण वर्चुअल और आनलाईन प्रणाली से घर बैठे देख सकेंगे महोत्सव को लाईव

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 21 दिसंबर। मंत्रौच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र के अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का आगाज हुआ। इस आगाज के साथ ही ब्रहमसरोवर के चारों तरफ श्लोकोंच्चारण से पूरी फिजा ही गीतामय हो गई। इसके साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पवित्र गं्रथ गीता का पूजन कर विधिवत रुप से 21 से 25 दिसम्बर तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया।

सोमवार को ब्रहमसरोवर के पुरुषोतमपुरा बाग में हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का जैसे ही आगमन हुआ, उसी समय शंख ध्वनि व मंत्रौच्चारण के बीच सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल की सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, केडीबी सीईओ अनुभव मेहता ने परम्परा अनुसार स्वागत किया। इसके पश्चात हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने ब्रहमसरोवर के पवित्र जल का आचमन कर पूजा अर्चना की और पवित्र ग्रंथ गीता पर पुष्प अर्पित कर पूजन किया।

हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पर्यटन एवं शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर, सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, स्वामी शंकराचार्य, लोकेश मुनि ने गीता पूजन के बाद वेद पाठाशाला के विद्यार्थियों और विद्वानों द्वारा किए गए श्लोकोंच्चारण के बीच गीता यज्ञ में पूर्णाहुति डालकर अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 का शुभारम्भ किया। इसके पश्चात सभी मेहमानों ने संतजनों और अधिकारियों के साथ एक ग्रुप स्मृति चित्र भी करवाया। इन मेहमानों के गरिमामयी आगमन के साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2020 का शुभारम्भ हो गया। यह महोत्सव 21 से 25 दिसम्बर तक चलेगा। इस महोत्सव में 55 हजार विद्यार्थियों के साथ वैश्विक गीता पाठ, अंतर्राष्ट्रीय गीता वैबिनार, संत सम्मेलन, ब्रहमसरोवर की महाआरती आदि मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगे। इसके लिए प्रशासन और कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की तरफ से सुरक्षा और व्यवस्था के तमाम पुख्ता इंतजाम किए गए है। 

राज्यपाल की सचिव एंव केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा ने कहा कि कोविड-19 के कारण महोत्सव के कार्यक्रमों का वर्चुअल, आनलाईन और सोशल मीडिया के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जा रहा है। इसलिए लोग घर बैठे ही इन कार्यक्रमों का आनंद ले सकते है। इस अवसर पर हरियाणा के शिक्षामंत्री कंवरपाल गुर्जर, थानेसर विधायक सुभाष सुधा, राज्यपाल के सचिव एवं केडीबी सदस्य सचिव जी अनुपमा, पूर्व विधायक डा. पवन सैनी, उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, एसपी हिमांशु गर्ग, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, सीईओ केडीबी अनुभव मेहता, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर, केडीबी के पूर्व सदस्य डा. सौरभ चौधरी, उपेन्द्र सिंघल, विजय नरुला, गोपाल सैनी सहित केडीबी के सभी सदस्य और अधिकारीगण उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?