Home haryana माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने की चैत्र नवरात्र मेला तैयारियों की समीक्षा

माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक ने की चैत्र नवरात्र मेला तैयारियों की समीक्षा

by ND HINDUSTAN
0 comment

चैत्र नवरात्र मेला का आयोजन 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक किया जाएगाः सुशील सारवान

श्राईन बोर्ड द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और निशक्त जनों के लिये माता के दर्शन करने की करी विशेष व्यवस्था – उपायुक्त

न्यूज डेक्स संवाददाता

पंचकूला। उपायुक्त एवं माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य प्रशासक सुशील सारवान ने आज माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के सभागार में 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित होने वाले चैत्र नवरात्र मेला की तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक की अध्यक्षता की तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सभी आवश्यक प्रबन्ध पूर्ण करने के निर्देश दिये। सुशील सारवान ने कहा कि चैत्र नवरात्र मेला में प्रदेश के साथ-साथ देशभर से लाखों श्रद्धालु माता के दर्शन के लिये आते है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये सभी आवश्यक प्रबंध मेला से पूर्व किये जाये ताकि एक व्यवस्थित तरीके से श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि श्राईन बोर्ड द्वारा वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और निशक्त जनों के लिये माता के दर्शन करने की उचित व्यवस्था की गई है।

उपायुक्त ने बताया कि मेला की व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला स्थल को तीन जोन में बांटकर हर जोन में डयूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। 13 स्थानों पर पुलिस नाका लगाया जाएगा। मेला परिसर में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। छह स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा पांच पुलिस पेट्रोलिंग पार्टी नियुक्त की गई हैं। इस बार 1130 पुलिस कर्मियों को मेला डयूटी पर नियुक्त किया गया है जो पिछली बार से 250 जवान ज्यादा हैं। 

सुशील सारवान ने निर्देश दिये कि मेले के दौरान माता मनसा देवी मंदिर, काली माता मंदिर कालका व चंडी माता मंदिर में 24 घंटे बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिये कि मेले के दौरान प्लास्टिक कैरीबैग के इस्तेमाल पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम द्वारा एक संयुक्त अभियान चलाया जाए। उपायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मंदिर की लाईब्रेरी में स्थित डिस्पेंसरी में डाक्टरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। इस पर सिविल सर्जन कार्यालय से डॉ. विकास गुप्ता ने उपायुक्त को अवगत करवाया कि नवरात्र के दौरान शिफ्ट अनुसार 24 घंटे डॉक्टरों की टीम की तैनाती रहेगी। इसके अलावा मंदिर और डिस्पेंसरी के समीप एक-एक एंबूलेंस का प्रबंध किया जाए ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में मरीज को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सके। साथ ही आयुष और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) द्वारा भी मेडिकल शिविर का आयोजन भी किया जाए।

उन्होंने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिये कि माता मनसा देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्वच्छ पेयजल की समूचित व्यवस्था की जाए। इसके अलावा पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन सुबह और शाम पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जाएं। उन्होंने निर्देश दिये कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी लंगर और प्रसाद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेंगे। उपायुक्त ने निर्देश दिये कि हरियाणा रोडवेज और सीटीयू द्वारा श्रद्धालुओं को मंदिर तक लाने-लेजाने के लिए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाये। बैठक में बताया गया कि हरियाणा रोडवेज द्वारा श्रद्धालुओं के लिये विशेष बस सेवा शुरू की जायेगी। इसके अलावा इलेक्ट्रिक बसों का रूट भी माता मनसा देवी मंदिर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काली माता मंदिर कालका में भी पार्किंग स्थल से मंदिर परिसर तक 12 ऑटो के माध्यम से श्रद्धालुओं को निशुल्क आवागमन की सुविधा उपलब्ध करवाएंगे। 

बैठक में एसडीएम गौरव चौहान, एसडीएम कालका लक्षित सरीन, नगराधीश मन्नत राणा, माता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल, सचिव शारदा प्रजापति, काली माता मंदिर कालका के सचिव पृथ्वीराज, एसीपी पंचकूला हरविन्द्र सिंह, हरियाणा रोडवेज विभाग से यातायात मैनेजर डॉ. व्योम शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. विकास गुप्ता, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता समीर शर्मा, श्राइन बोर्ड के एसडीओ राकेश पहूजा समेत अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?