Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बाजार में निकाला रोड शो

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर बाजार में निकाला रोड शो

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिंदुस्तान हिमाचल

शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार शाम हमीरपुर बाजार में रोड शो निकाला। रोड शो की शुरूआत गांधी चौक से हुई और समापन भोटा चौक पर हुआ। मुख्यमंत्री ने गांधी चौक पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कांग्रेस नेताओं ने गांधी चौक पहुंचने पर फूलमालाओं से स्वागत किया। शॉल व टोपी से मुख्यमंत्री को सम्मानित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। मुख्यमंत्री का बाजार में जगह-जगह स्वागत हुआ। ठाकुर सुखविंदर सिंह रोड शो के दौरान बाजार में व्यवसायियों से मिले।

व्यवसायियों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट किये। उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष व विधायक चंद्रशेखर, विधायक सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, पूर्व विधायक व लोकसभा के उम्मीदवार सतपाल रायजादा, कांगड़ा बैंक के चेयरमैन कुलदीप पठानिया, चेयरमैन रामचंद्र पठानिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुमन भारती, पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश ठाकुर, कांग्रेस पार्षद इत्यादि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?