Home haryana सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता युवा छात्रों के लिए आगे बढ़ने का प्रेरक मंच: प्रो. सोमनाथ  सचदेवा

सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता युवा छात्रों के लिए आगे बढ़ने का प्रेरक मंच: प्रो. सोमनाथ  सचदेवा

by ND HINDUSTAN
0 comment

केयू में रोस्ट्रम प्रतियोगिता-वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र । विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने रोस्ट्रम प्रतियोगिता 2023-2024 के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सार्वजनिक भाषण प्रतियोगिता युवा छात्रों के लिए आगे बढ़ने का प्रेरक मंच है। रोस्ट्रम प्रतियोगिता विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, प्रस्तुति कौशल तथा व्यक्तित्व कौशल में निखार लाने का कार्य करती है।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने महाराष्ट्र के रालेगन सिद्वि गांव का विकसित होने का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जीवन में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।

कुलपति प्रो. सोमनाथ ने कहा कि अभी हॉल ही में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा प्रदेश की पहली ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बनी है तथा स्वायत्तता प्राप्त विश्वविद्यालयों की श्रेणी में केयू 8वें स्थान पर हैं। देश में सबसे पहले कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभी यूजी प्रोग्राम्स में सत्र 2022-23 से एनईपी-2020 को लागू किया जा चुका है व सम्बन्धित महाविद्यालयों में सत्र 2023-24 से सभी प्रावधानों के साथ राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू किया गया है। खेलों व सांस्कृतिक गतिविधियों में भी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने राष्ट्रीय स्तर पर विशेष उपलब्धि प्राप्त की है। उन्होंने भाषण कला का विद्यार्थियों के जीवन में महत्व को सांझा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रो. संजीव शर्मा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह मंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास एवं आत्म अभिव्यक्ति को विकसित करता है। इसके पहले केयू छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि केयू द्वारा रोस्ट्रम भाषण प्रतियोगिता का आयोजन 2005 से किया जा रहा है जो तीन स्तर पर आयोजित की जाती है तथा कुवि के सभी विभागों के विद्यार्थी इसमें भाग लेते हैं।

रोस्ट्रम 2023-24 के संयोजक प्रो. ओमवीर सिंह ने कार्यक्रम की रिपोर्ट में बताया कि तीन चरणों में 18 विषयों पर आयोजित रोस्ट्रम प्रतियोगिता में 45 विभागों के करीब 3000 विद्यार्थियों ने शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, अध्यात्म, भारतीय चिंतन, आर्किटेक्चर, योग की भूमिका, इंडियन सिविलाइजेशन एंड वेल्यूज आदि विषयों पर प्रतिभागिता की जिसमें विद्यार्थियों को 2 लाख 79 हजार 950 रुपये के पुरस्कार दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की प्रतियोगिता में उपासना ने प्रथम, सोनल ने द्वितीय, जन्नत ने तृतीय तथा आनंदी भारद्वाज, वैष्णवी व सिया ढींगरा ने स्पेशल पुरस्कार प्राप्त किया। कम्पीरर के लिए स्वीटी तथा टाईम कीपर के लिए प्रेरणा ने पुरस्कार प्राप्त किया। इस मौके पर फाइनल राउंड के विजेताओं में से दो विजेताओं उपासना ने इंडियन सिविलाइजेशन तथा सोनल ने आर्किटेक्चर हेरिटेज आफ भारत  विषय पर अपने भाषण की प्रस्तुति दी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?