Home Kurukshetra News किसान आंदोलन के समर्थन में रखा उपवास

किसान आंदोलन के समर्थन में रखा उपवास

by ND HINDUSTAN
0 comment


सर छोटू राम विचार मंच के कार्यकर्ताओं ने छोटू राम पार्क में रखा उपवास

न्यूज डेक्स संवाददाता


कुरुक्षेत्र, 23 दिसंबर। सर छोटू राम विचार मंच कुरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने उपवास रखकर दिल्ली मे चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन किया। कार्यकर्ताओं ने नजदीक सन्निहित सरोवर सर छोटू राम पार्क में सुबह 10 बजे से सायं 4 बजे तक उपवास रखा। विचार मंच के जिला प्रधान गोपी चंद ने कहा कि पिछले काफी दिनों से हरियाणा, पंजाब व अन्य प्रदेशों के किसान दिल्ली में आंदोलन कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों को नही माना जा रहा है। ऐसे में उन्होने एक दिन का उपवास रखकर किसान आंदोलन का समर्थन किया है। महासचिव धर्मपाल मैहरा ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा अडियल रवैया अपनाया जा रहा है। किसानों के लिए एमएसपी बहुत जरूरी है ऐसे में फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बरकरार रखने के लिए बिल पास करना चाहिए। उन्होने कहा कि ठंड के मौसम में किसान सड़कों पर पडे हुए हैं लेकिन सरकार द्वारा किसानों की बात नही सुनी जा रही। उन्होने सरकार से मांग करते हुए किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। इस मौके पर रघुबीर संधू एडवोकेट, डा. छवि प्रकाश व अन्य ने संबोधित किया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?