Home haryana लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई: मनोहर लाल 

लोकसभा चुनाव धर्म और अधर्म की लड़ाई: मनोहर लाल 

by ND HINDUSTAN
0 comment

धर्म के आधार पर कांग्रेस द्वारा की जा रही राजनीति स्वीकार नहीं: मनोहर लाल 

करनाल में परशुराम जयंती महोत्सव पर कांग्रेसी तुष्टिकरण पर बरसे मनोहर लाल 

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल मे भगवान परशुराम जयंती पर कहा है कि जिस प्रकार भगवान परशुराम ने शस्त्र व शास्त्र दोनों का प्रयोग करते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ी, ठीक वैसी ही लड़ाई आज देश में चुनाव के माध्यम से लड़ी जा रही है। आज देश में लोकसभा चुनाव में न्याय और अन्य की लड़ाई है। एक तरफ देश को एक धारा में पिरोकर अच्छे काम करते हुए देश को जोड़ने वाली ताकते हैं, वहीं दूसरी ओर वह लोग हैं जो देश में कश्मीर और पंजाब संकट के लिए उत्तरदाई थी। नक्सलवाद और पूर्वोत्तर भारत की समस्या के लिए उत्तरदाई थी।

मनोहर लाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने साफ किया है कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीब लोगों का है,जबकि कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है। उन्होंने कहा कि धर्म के आधार पर इस प्रकार की राजनीति स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीबों के लिए मकान बनाए,उनमें शौचालय बनाए, बिजली और पानी का कनेक्शन दिया, सिलेंडर दिया और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड दिया। अब प्रधानमंत्री ने फैसला किया है कि 70 वर्ष से अधिक आयु के हर व्यक्ति को आयुष्मान कार्ड दिया जाएगा ताकि उसे अपने इलाज के लिए किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में उस व्यक्ति को इस योजना में माना जाएगा, जिस परिवार की आय सालाना 1 लाख 80 हजार रुपए से कम है, जबकि पूरे देश में यह आय सीमा 1 लाख 20 हजार रुपए है। पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा सरकार की बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी के सवाल पर मनोहर लाल ने कहा कि हिसार से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश ने भी माना है कि कांग्रेस राज में पर्ची से नौकरी दी जाती थी।
मनोहर लाल ने कहा कि देश में चुनाव का महापर्व चल रहा है और मैं आप लोगों से समर्थन मांगने आया हूं। केवल यह कह सकता हूं कि मन लगाकर समाज की सेवा करने का काम करूंगा और हर बार आप अपने बीच में खड़ा पाएंगे। 

आपकी अपेक्षा पर पूरा खरा उतरुंगा 
पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आज मेरा जन्मदिन है। बकौल मनोहर लाल  साल में एक बार तो सबका जन्मदिन आता है,लेकिन जिस प्रकार से आप लोगो ने  मुझे आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी है उससे निश्चित तौर पर मेरा उत्साह बढ़ा है। मैं इस नए उत्साह और बढ़ी हुई ताकत के साथ इस देश, इस राज्य और इस परिवार की सेवा का संकल्प लेता हूं। मैं आपकी अपेक्षा पर पूरा खरा उतरुंगा। मैं आपको कभी भी निराश नहीं करुंगा। उन्होंने इस मौके पर महाभारत में कृष्ण का न्याय के पक्ष में संकल्प को याद दिलाते हुए समारोह में मौजूद जनता को भी न्याय के पक्ष में संकल्पित होने का आग्रह किया।

राजनीति सामाजिक कार्यों से अलग नहीं हो सकती : विनोद शर्मा 
पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद शर्मा ने भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित विशाल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि राजनीतिक सामाजिक कार्यों से अलग नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि राजनीति करने वाले कुछ लोग हो सकता है अच्छे नही हों, लेकिन जो व्यक्ति आपके द्वारा दी गई ताकत को आप लोगों के हित में प्रयोग करता है, वह निश्चित तौर पर सही है। विनोद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने जितनी प्रगति की है उतनी पहले कभी नहीं हुई। धारा 370 समाप्त होने से कश्मीर में शांति स्थापित हुई है और इसका ब्राह्मण समाज को काफी लाभ हुआ है। कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रदेश में चार उपमुख्यमंत्री बनाने और उनमें एक ब्राह्मण को शामिल करने की बात कहने को निंदनीय बताया और कहा कि देश का कोई भी नागरिक किसी भी पद पर पहुंच सकता है।  

भगवान एक बिरादरी के नहीं होते : कार्तिकेय शर्मा 
राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि भगवान कभी एक बिरादरी के नहीं होते, वह 36 बिरादरी के होते हैं। भगवान परशुराम ने हमेशा सही का साथ दिया और गलत के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उनके वंशज होने के नाते यह हमारा दायित्व बनता है कि हम भगवान के संदेश को हर आदमी तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने कहा था कि जब तक शास्त्र का ज्ञान ना हो शस्त्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल का इस बात के लिए विशेष रूप से आभार व्यक्त किया कि डेढ़ साल पहले परशुराम महाकुंभ में उन्होंने 13 मांग रखी थी और इनमें से 10 मांगों को उन्होंने मंच से ही स्वीकार करने का ऐलान कर दिया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम मंदिर का तुष्टिकरण न करें। उन्होंने कहा कि देश ने मन बना लिया है और आने वाले लोकसभा चुनाव में तीसरी बार नरेंद्र मोदी 400 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने के साथ सरकार बनाने जा रहे हैं। कार्यक्रम में सांसद संजय भाटिया,अंबाला की मेयर शक्ति रानी शर्मा, पूर्व सांसद डीपी वत्स, विधायक हरविंदर कल्याण, पूर्व विधायक जिले राम शर्मा, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योगेश्वर दत्त, पदम श्री महावीर गुड्डू, डॉक्टर शिवांगी कौशिक, सुरेंद्र वत्स, सुरेंद्र कौशिक, हरिराम दीक्षित, हरियाणा महिला आयोग की पूर्व वाइस चेयरमैन सुमन दहिया, अशोक शर्मा, उमेश शर्मा, सतीश शर्मा, हरियाणवी गायक मासूम शर्मा, सुरेंद्र शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?