Home Kurukshetra News कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व पार्षद सहित दर्जनों लोगों ने थामा भाजपा का दामन

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान पूर्व पार्षद प्रदीप सैनी, राजेश कुमार व नरेश सैनी नंबरदार सहित दर्जनों लोगों ने कांग्रेस पार्टी को अलविदा करके राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा पार्टी का दामन थाम लिया है। राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी की नीति के अनुसार पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। भाजपा की जन हितैषी नीतियों के कारण कई बड़ी पार्टियों के नेता व कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हो रहे है।

राज्यमंत्री श्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश में बेहतरीन कार्यप्रणाली के नए आयाम स्थापित किए हैं। प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं होती। गरीब परिवारों को उज्जवला स्कीम के तहत रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए गए हैं। शहरों की तरह गांवों में भी 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है। युवाओं को मेरिट और योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है। गरीब परिवारों को तीर्थ स्थान की यात्रा के लिए रेलगाड़ी में सीट रिजर्व करवाने का खर्चा हरियाणा सरकार ने उपलब्ध करवाने की योजना चलाई है। सरकार की इन नीतियों से प्रभावित होकर लोक भाजपा पार्टी का दामन थाम रहे है। इन लोगों को भाजपा में पूरा मान-सम्मान किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?