Home Kurukshetra News धर्मजीवी सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन

धर्मजीवी सेवार्थ ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । कॉलेज सचिव शशि सभरवाल के मार्गदर्शन में धर्मजीवी सेवार्थ ट्रस्ट के द्वारा धर्मजीवी इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल एजुकेशन, बगथला के परिसर में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में विद्यार्थियों और लगभग 50 स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।  दंत चिकित्सक डॉ. दीपक अग्रवाल ने इस शिविर में सेवाएं प्रदान करते हुए  दांतों की जांच की और दंत रोगों से बचाव हेतु आवश्यक परामर्श दिया। उन्होंने बच्चों और युवाओं को ब्रशिंग की सही तकनीक, मौखिक स्वच्छता तथा संतुलित खानपान के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।

शिविर के आयोजन एवं संचालन में कॉलेज स्टाफ का विशेष सहयोग रहा, जिनमें प्रमुख रूप से , डॉ. सुदेश तनेजा, डॉ. मीनाक्षी शर्मा, डॉ. प्रीति सरोज, दीपिका, डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. रविंदर सिंह, सुमित कुमार एवं हितेश कुमार का योगदान उल्लेखनीय रहा।

साथ ही, विद्यालय स्टाफ ने भी पूरे उत्साह से सहयोग किया, जिनमें विशेष रूप से विद्यालय की प्रधानाचार्या आशा, शिक्षिका सुमन, उज्ज्वल एवं सिम्पल का उल्लेखनीय योगदान रहा।

कार्यक्रम की समुचित देखरेख कॉलेज की प्राचार्या डॉ. शालिनी राजपूत द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर न केवल विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी विकसित करते हैं।

धर्मजीवी सेवार्थ ट्रस्ट एवं संस्थान प्रबंधन ने डॉ. दीपक अग्रवाल सहित सभी शिक्षकगणों एवं स्टाफ सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

संस्थान प्रबंधन की सचिव शशि सभरवाल ने कहा कि इस प्रकार के सेवा कार्य समाज को स्वस्थ दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, और ट्रस्ट भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?