Home Chandigarh केजरीवाल के आवास पर महिलाओं से हुई अभद्रता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

केजरीवाल के आवास पर महिलाओं से हुई अभद्रता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने फूंका पुतला

by ND HINDUSTAN
0 comment

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

चंडीगढ़। दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर महिलाओं से हुई अभद्रता के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने सेक्टर-33 और 34 की लाइटों पर सीएम अरविंद केजरीवाल का पुतला फूंका और जोरदार नारेबाजी की।चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष हीरा नेगी के नेतृत्व में किए गए इस विरोध प्रदर्शन के दौरान काफी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। नेगी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी की ही कद्दावर महिला नेत्री स्वाति मालीवाल के साथ जो कृत्य हुआ है,वह किसी घिनौने अपराध कम नहीं है। भाजपा महिला मोर्चा इस घटना के बाद से आगे की कार्रवाई पर नजर रखे हुए था,लेकिन तीसरा दिन भी बीत गया और अब तक कार्रवाई नहीं हुई। आम आदमी पार्टी के नेता कार्रवाई कराने के नाम पर सिर्फ यही कह रहे हैं कि जो हुआ है, वह गलत हुआ। उन्होंने कहा कि यह कहने भर से काम नहीं चलेगा। इस प्रकरण पर आम आदमी पार्टी के नेताओं को कड़ा संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई करानी चाहिए थी। 

नेगी ने सवाल उठाया कि जब आम आदमी पार्टी के नेता भी मान रहे हैं कि गलत हुआ है तो अब तक कार्रवाई कराने में इतनी देरी क्यों की जा रही है। क्या इसलिए कि किसी तरह का दवाब बनाकर समझौता करा दिया जाए। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं यह बर्दाश्त नहीं करेंगी। भाजपा महिला मोर्चा इस घटना की पहले दिन से घोर निंदा कर रहा है,क्योंकि वारदात एक मुख्यमंत्री के आवास पर हुई है,अगर प्रदेश के मुखिया के आवास पर खुद आम आदमी पार्टी की महिला नेत्री सुरक्षित नहीं है और उनकी शिकायत के बावजूद तीन दिन तक कार्रवाई कराने में ढील बरती जाती है।भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री आवास को करोड़ों खर्च कर सरकारी बंगले का महल तो बना दिया,मगर लगता है सुरक्षा के इंतजाम केवल उन्हीं के लिए हैं और वहां महिलाएं असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर जो पाप हुआ है,उसके लिए केजरीवाल को खुद आगे आकर देश की महिला शक्ति से माफी मांगनी चाहिए और आश्वस्त करना चाहिए कि उनके महल में केवल वही नहीं,महिलाओं के मान सम्मान की भी रक्षा होगी। पुष्पा राठौर,रेखा सूद,हेमा,गीता शर्मा,संदीप, निशा शर्मा, फरमीला, राधा और सुषमा सहित कई महिलाएं विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?