एनडी हिंदुस्तान संवाददाता
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस महिंद्र सिंह गिलजियां व कमल धालीवाल , चरणजीत मोदगिल , सिमरणजोत सिंह ने प्रेस के जरिये आम जनों को जागरूक किया , ताकि अपना वोट डालने से पहले अपनी अंतरात्मा से मौजूदा सरकार की पिछले 10 वर्षों की करगुजारियों पर सवालिया निशान का जवाब लेकर ही फैसला लें। गिलजियां का कहना था कि यदि भाजपा सरकार ने विकास किया होता तो विकास के नाम पर वोट मांगते न कि धर्म के नाम पर । इसी प्रकार मोदी सरकार ने प्रतिवर्ष 2 करोड़ नौकरियां देने की बात कही थी तो पिछले 10 वर्षों में 20 करोड़ नौकरियां आखिर किसे मिली है। उन्होंने मौजूदा पत्रकार भाइयों से ही सवाल कर डाला की क्या आपके परिवार में किसी को नौकरी मिली है ? उन्होंने नरेंद्र मोदी पर प्रधानमंत्री की गरिमामय ओहदे पर रहते हुए , ओछे शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसी भाषा मेरे प्यारे देश के प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देती । इस मौके यूएसए और यूके ओवरसीज़ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भी पत्रकारों को सम्बोधित किया। कमल धालीवाल, प्रमोद कुमार, मनोज, बलविन्दर सिंह और दिलबाग चाना आदि उपस्थित रहे।