Home Karnal news करनाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित की गई हेल्थ फिटनेस कार्यशाला

करनाल इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षकों के लिए आयोजित की गई हेल्थ फिटनेस कार्यशाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

करनाल। करनाल इंटरनेशनल स्कूल में अध्यापकों के लिए हेल्थ फिटनेस कार्यशाला आयोजित कर सभी शिक्षकों को जागरूक किया गया।  इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता, गौरी दत्ता, जितेंद्र अहलावत, निदेशक प्रकाश जोशी, प्रधानाचार्या गरिमा शर्मा ने मुख्य वक्ता सुमित दुबे का स्वागत किया। सुमित दुबे पिछले कई वर्षों से  हेल्थ फिटनेस संबंधित समस्याओं को हल कर लोगों को जागरुक कर रहे हैं । उन्होंने अध्यापकों की स्वास्थ्य संबंधी जिज्ञासाओं का उत्तर देते हुए बताया कि अगर हम प्रतिदिन 40 से 45 मिनट  वर्कआउट कर ले तो हम फिट रह सकते हैं।

उन्होंने सभी अध्यापकों को फिट रहने के तरह-तरह के टिप्स दिए जिसे अपनाकर सभी हेल्दी व फिट रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि वजन बढ़ने का मुख्य कारण ज्यादा मात्रा में कैलोरी लेना है। हम अपनी डाइट को नियंत्रित करके भी वजन को कम कर सकते हैं। एक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती है। उन्होंने गुड फैट और बैड फैट के बारे में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को 55से 60 ग्राम प्रोटीन लेना आवश्यक है। एक ही प्रकार का अनाज न खाकर मिक्स अनाज खाना चाहिए।

शरीर में फाइबर का संतुलन बनाए रखने के लिए फल जरुर खाने चाहिए। महिलाएं अपने घरेलू काम करके भी अपने वजन को कंट्रोल कर अपने आप को फिट  रख सकती हैं। हमें प्रकृति के अनुसार ही खाद्यय पदार्थों का प्रयोग करना चाहिए। इसके पश्चात स्कूल के चेयरमैन कर्नल अरुण दत्ता ने इतनी अमूल्य जानकारी देने के लिए सुमित दुबे का आभार व्यक्त किया और कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों एक दूसरे के पूरक हैं और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों का स्वस्थ होना अनिवार्य है और मुख्य वक्ता द्वारा दिये गये बहुमूल्य सुझाव सभी के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगे । अंत में सामूहिक राष्ट्रीय गान द्वारा हेल्थ फिटनेस कार्यशाला का समापन किया गया

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?