Home haryana सीएम ने खुद बनाई मतदाताओं की पर्चियां, कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर बढ़ाया उत्साह

सीएम ने खुद बनाई मतदाताओं की पर्चियां, कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर बढ़ाया उत्साह

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल । प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं करनाल विधानसभा उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी ने शहर में कई बूथों पहुंचकर कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई बस्तों पर बैठकर मतदाताओं की खुद पर्चियां बनाई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भीषण गर्मी में भी कार्यकर्ताओं का उत्साह बना हुआ है और कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर डटे हुए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को अपनी वोट डालने के बाद करनाल पहुंचे और गांव काछवा, पूंडरक, कलामपुरा, डबरी, जरीफाबाद, रतनगढ़, शिव कालोनी, प्रेम नगर, रामनगर, गुरूनानकपुरा में पहुंचकर बूथों का दौरा किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन आनंद व संजय बठला भी उनके साथ थे। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उनका उत्साहवर्धन किया।उन्होंने कहा कि वह भी कार्यकर्ताओं में से एक हैं और मतदाताओं की पर्चियां बनाकर बतौर कार्यकर्ता अपनी डयूटी निभाई है। लोकतंत्र के इस पर्व में सभी को भाग लेना चाहिए और अपने घरों से बाहर निकलकर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए। गर्मी को देखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा ठंडे पानी की छबीलें भी लगाई गई हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्मी में मतदाताओं का उत्साहपूर्वक भारी संख्या में मतदान करना साफ जाहिर करता है कि प्रदेश की सभी 10 सीटों पर भाजपा की जीत होगी। करनाल विधानसभा उप चुनाव में भी कमल खिलेगा। जनता के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनकर देश को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?