Home Kurukshetra News अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

by ND HINDUSTAN
0 comment

संघ समिति के राष्ट्रीय नेताओं ने मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वास्थ्य बारे जानकारी ली

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला/चंडीगढ़। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज से आज अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उनके आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गौरतलब है कि विज के दोनों पांव की एड़ी में हेयरलाइन फ्रेक्चरर की वजह से चिकित्सकों ने उन्हें पूर्ण आराम करने की सलाह दी है।जाट आरक्षण संघ समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रताप सिंह दहिया की अध्यक्षता में समिति के पदाधिकारियों ने मंत्री अनिल विज को पुष्पगुच्छ भेंट किए और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे जल्द से जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर दोबारा जनसेवा के कार्यों में पूर्ण रूप से सक्रिय हों। प्रताप दहिया ने कहा कि मंत्री अनिल विज जल्द ही पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने सार्वजनिक कार्यों में लौटेंगे और ईश्वर से वह सभी यही प्रार्थना करते हैं।

इस अवसर पर अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघ समिति के आजाद लटवाल राष्ट्रीय महासचिव व प्रभारी हरियाणा, नफे सिंह मान जिला प्रधान करनाल, सुभाष पूनिया जिला प्रधान कैथल, रमेश कुंडू जिला प्रधान रोहतक, आशीष फौजदार युवा प्रदेश अध्यक्ष, प्रोफेसर सूरजमल राष्ट्रीय कार्यकारिणी मेंबर, रणधीर सिंह नैन जिला संयोजक पानीपत, ज्ञान नंदलाल जिला संयोजक कुरुक्षेत्र, प्रितपाल सिंह जिला प्रधान कुरुक्षेत्र, जसविंदर पूनिया प्रदेश महासचिव, ईश्वर पूनिया, राम दिया, भागल आदि मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?