न्यूज डेक्स संवाददाता
शाहाबाद: सतलुज सीनियर सैकेंडरी स्कूल द्वारा ऑनलाईन राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के लगभग 150 विद्यार्थियों ने भाग लिया व सुंदर-सुंदर राखियां बनाई। प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे। कक्षा पांचवी के उदय, चैथी से वंदिता, आठवीं से पारस, सातवीं से नितिका, दसवीं से अंशिका तथा गयारवीं आर्टस से अंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा पांचवी से सानया तथा नवनीत, सातवीं से हर्शदीप, छठी से कपिश, नौवीं से अंशिता, दसवीं से रितिका तथा गयारहवी आर्टस से खुशप्रीत द्वितीय रही। कक्षा चौथी से रूहानी और अमनदीप, आठवीं से ज्योति, सातवीं से गुंजन, दसवीं से तनवी और शरणप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा चौथी से जपनीत और हरमन, तीसरी से दीपक, कक्षा छठी से हरमीत, आठवीं से रिदमप्रीत, नौवीं से एकता और दसवीं संजिता ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आरंभ स्कूल के प्राचार्य डा. आरएस घुम्मन ने विद्यार्थियों को ऑनलाईन संदेश देकर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन त्यौहार का महत्व बताया। इस अवसर पर उपप्राचार्य विरेंद्र सिंह, प्रबंधक मनोज भसीन, रिंकी, मीना, रजनी, भावना, साहिल, दिनेश, ममता व नीलम सहित स्कूल स्टाफ मौजूद था।