Home Kurukshetra News मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिला को दिए कई तोहफ़े

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महेंद्रगढ़ जिला को दिए कई तोहफ़े

by ND HINDUSTAN
0 comment

83.70 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास
 
नारनौल में महाराजा शूर सैनी जयंती पर हुआ राज्य स्तरीय समारोह

एनडी हिन्दुस्तान
 

चंडीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज महेंद्रगढ़ जिला को कई योजनाओं के तोहफ़े दिए। नई अनाज मंडी नारनौल में रविवार को महाराजा शूर सैनी जयंती के उपलक्ष में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला महेंद्रगढ़ के लिए लगभग 83.70 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री ने कुल 19 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला मुख्यालय नारनौल में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 3595.65 लाख रुपए की लागत से तैयार 110 आवासों का उद्घाटन किया। इसी प्रकार लगभग 656.41 लाख रुपए की लागत से तैयार ट्रॉमा सेंटर नारनौल, 280.25 लाख की लागत से तैयार महिला थाना से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण के कार्य, 234.76 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर में दो पार्कों के निर्माण कार्य, नांगल चौधरी में 228.47 लाख रुपए की लागत से 3 बे बस स्टैंड, 116.25 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल में महिला थाना से अग्रसेन चौक तक सड़क कार्यों का, राजकीय कॉलेज अटेली में 100 लाख रुपए की लागत से तैयार प्रशासनिक खंड का निर्माण कार्य, 90.41 लाख रुपए की लागत से तैयार नारनौल शहर के चितवन वाटिका में पार्क का निर्माण, 71.81 लाख रुपए की लागत से तैयार वार्ड नंबर 13 नारनौल में सती माता मंदिर के पास पार्क का निर्माण, 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार आजमाबाद मोखूता में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार मेघोत हाला में जीवीएच का निर्माण, 35.83 लाख रुपए की लागत से तैयार कमानियां में जीवीएच का निर्माण, 32.58 लाख रुपए की लागत से तैयार झूक में जीवीडी का निर्माण, 31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार खेड़ी में जीवीडी का निर्माण व  31.11 लाख रुपए की लागत से तैयार ढाणा में जीवीडी निर्माण कार्य का उद्घाटन किया

इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने लगभग 2789.23 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली 4 परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। लगभग 2113.94 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली पी.डब्ल्यू.डी. (बीएंडआर) – सड़क परियोजनाएं फैजाबाद-सीहमा-कनीना सड़क (एडीआर-127) का सुधार कार्य का शिलान्यास भी किया। इसी प्रकार  राजकीय कॉलेज अटेली में लगभग 442 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले विज्ञान खंड का निर्माण कार्य,  193 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाली रेवाड़ी-नारनौल सड़क (एनएच-11 से छलक नाला तक) के शहरी हिस्से का सुधार कार्य व 40.29 लाख रुपए की लागत से तैयार होने वाले  डुलाना के राजकीय पशु अस्पताल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?