Home haryana सबका कल्याण करने वाले देवर्षि नारद का लोक विग्रह के रुप में उल्लेख करते हैं महर्षि शौनकःराजेश शांडिल्य

सबका कल्याण करने वाले देवर्षि नारद का लोक विग्रह के रुप में उल्लेख करते हैं महर्षि शौनकःराजेश शांडिल्य

by ND HINDUSTAN
0 comment

यमुनानगर के गुरुनानक कन्या महाविद्यालय में देवर्षि नारद जयंती पर विचार गोष्ठी

मीडिया,शिक्षा और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के अलावा महाविद्यालय के विद्यार्थी भी हुए कार्यक्रम में शामिल

विश्व संवाद केंद्र द्वारा देवर्षि नारद जयंती पर आयोजित की गई थी थी विचार गोष्ठी

30 जून को पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय देवर्षि नारद जयंती एवं पत्रकार सम्मान समारोह का भी दिया गया निमंत्रण

एनडी हिंदुस्तान संवाददाता

यमुनानगर। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा द्वारा आदि पत्रकार देव ऋषि नारद जयंती के उपलक्ष्य में गुरुनानक कन्या महाविद्यालय के सेमिनार हाल में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी की अध्यक्षता कालेज की निदेशक डा. वीरेंद्र कौर द्वारा की गई, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में विश्व संवाद केंद्र के संपादक राजेश शांडिल्य का उद्बोधन रहा। मुख्यातिथि के रूप में समाजसेवी एवं उद्योगपति देवेंद्र चावला तथा समाजेसेवी एवं उद्योगपति राजेश गढ उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रचार विभाग से सुरेंद्र गोयल, गौरव गुप्ता, उत्तर राणा, आदि मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस मौके पर मुख्य वक्ता राजेश शांडिल्य ने कहा कि रामायण,महाभारत और सभी धर्मग्रंथों में देवर्षि नारद जी का वर्णन मिलता है। उन्होंने कहा कि देवर्षि नारद का उल्लेख महर्षि शौनक लोक विग्रह के रुप में करते हैं,यानी सभी का कल्याण करने वाले,लेकिन देवर्षि नारदजी की भूमिका को ग्राफिक्स,रेडियो,टीवी और सिनेमा स्क्रीन पर इस तरह से प्रस्तुत किया गया कि उनके चरित्र में नकारात्मक और मजाकिया भाव और प्रभाव अधिक दिखाई देता है।

शांडिल्य ने बताया कि देवर्षि नारद जिन्हें हम इस सृष्टि का पहला पत्रकार भी कह सकते हैं, उन्होंने सदा ही लोकहित के लिए समाचारों या उस समय की घटनाओं को देवी देवताओं तक पहुंचाने का काम किया, ताकि वे आने वाली घटनाओं के प्रति सजग रहें। इसके साथ ही उन्होंने हर सकारात्मक भूमिका को निभाया जो वह उस समय निभा सकते थे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग अपने अपने स्तर पर हर वर्ष देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम आयोजित करें। इस श्रृंखला में विश्व संवाद केंद्र ने जिला,प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर देवर्षि नारद जयंती कार्यक्रम को पत्रकार सम्मान कार्यक्रम के साथ विचार गोष्ठी एवं अन्य गतिविधियां चलाने की पहल की है।

आवश्यकता है कि आज हम देवर्षि नारद को अपना आदर्श मानकर लोक कल्याण के लिए सकारात्मक पत्रकारिता करें। इस मौके पर इंडियन मीडिया सेंटर के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी ने भी सकारात्मक पत्रकारिता पर बल देते हुए कहा कि निडर व निष्पक्ष होकर ईमानदारी से पत्रकारिता की जाए तो उसके परिणाम भी अच्छे रहते हैं। इससे पूर्व समाजसेवी देवेंद्र चावला, कालेज निर्देशिका वीरेंद्र कौर, राजेश गढ़ तथा अन्य वक्ताओं ने भी इसी प्रकार देवर्षि नारद जयंती पर अपने विचार रखते हएु पत्रकारों को सकारात्मक व निष्पक्ष पत्रकारिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आज हम सबको देवर्षि नारद जी के बारे में गहनता से जानने की जरूरत है और उन्हीं के बताए पदचिन्हों पर चलकर पत्रकारिता की जाएगी तो वह सकारात्मक होगी और जन-जन का उससे कल्याण होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?