झज्जर के सुदर्शन पुनिया बने महोत्सव प्रश्नौतरी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ मोटीवेटर
आमजन की टॉप टेन विजेता की लिस्ट में जींद जिले के 5 लोगों का नाम
विद्यार्थियों की विजेता सूचि में झज्जर के 6 और कुरुक्षेत्र के 3 का नाम शामिल
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,30 दिसंबर। उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2020 में एनआईसी के प्रयासों से आनलाईन क्वीज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में देश-विदेश के 47 हजार से ज्यादा प्रतिभागियों ने पवित्र ग्रंथ गीता पर पूछे गए प्रश्नों का जवाब दिया। इस प्रतियोगिता में आमजन की प्रतियोगिता के 10 टॉप टेन विजेताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी तरह विद्यार्थियों की प्रतियोगिता के टॉप टेन विजेताओं को भी प्रशासन की तरफ से प्रशंसा पत्र जारी किए गए है। अहम पहलू यह है कि इस वर्ष प्रशासन ने पहल करते हुए प्रश्नौतरी प्रतियोगिता के मोटीवेटर को भी सम्मानित किया है।
उपायुक्त शरणदीप कोर बराड़ ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि अंतर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला और उनकी टीम के प्रयासों से आनलाईन क्वीज प्रतियोगिता में देश-विदेश से प्रतिभागियों ने बहुत ज्यादा रुचि दिखाई। जहां गत्त वर्षो में करीब 3 हजार लोग ही प्रश्नौतरी प्रतियोगिता में भाग लेते थे, लेकिन इस वर्ष कुल 47 हजार 43 लोगों ने प्रश्नौतरी प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इसमें विद्यार्थियों की संख्या 35 हजार 144 रही और आमजन की श्रेणी में 11 हजार 869 लोगों ने भाग लिया। इस वर्ष आमजन और विद्यार्थियों को लेकर दो ग्रुप बनाए गए थे और इन दोनों ग्रुपों में पहले 10-10 विजेताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसी तरह पहली बार प्रश्नौतरी प्रतियोगिता के मोटीवेटर को भी प्रशासन की तरफ से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया और आमजन के ग्रुप में सर्वश्रेष्ठï 10 मोटीवेटर और विद्यार्थियों के ग्रुप में सर्वश्रेष्ठï पहले 3 मोटीवेटर को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है।
इन सभी विजेताओं के प्रशंसा पत्र वेबसाईट पर अपलोड कर दिए गए है और यह प्रतिभागी घर बैठे ही वेबसाईट से अपना प्रशंसा पत्र प्रिंट करवा सकते है। उन्होंने कहा कि सभी विजेताओं और मोटीवेटर को एक-एक हजार रुपए की राशि भी ईनाम के रुप में दी गई है। इसी तरह रोजाना प्रतियोगिता जीतने वाले प्रतिभागी को भी 500 रुपए की राशि और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया है। इतना ही नहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को भी प्रशंसा पत्र दिए गए है। उन्होंने कहा कि आमजन की प्रतियोगिता में गांव मतन हेल से भूप सिंह, छुछकवास से बाबु लाल, अनिल कुमारी, कीर्ति, गांव रुडिय़ावास से रेणू, नरवाना से वृंदा देवी, अंकुश, आशीष, दीनेश, जींद से डा. डांग ने टॉप टेन में जगह बनाई है। इसी प्रकार विद्यार्थियों की श्रेणी में झज्जर से नमन कुमार, संगीता, चंचल, रीना, बबली, योगेश, रोहतक से पारुल, प्रियांशु, कुरुक्षेत्र से प्रभात कपूर, तानिया, डिंकी बांकुरा ने टॉप टेन में स्थान हासिल किया है।
ईनाम राशि भेजने की प्रक्रिया शुरु होगी
सोमवार से एनआईसी अधिकारी विनोद सिंगला ने गीता प्रश्नमाला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि विजेताओं को ईनाम की राशि भेजने की प्रक्रिया सोमवार से शुरु कर दी जाएगी। इस प्रक्रिया में दो से चार दिन लग सकते है। इसके अलावा सर्टीफिकेट ऑफ एनसाईक्लोपीडिया व प्रशंसा पत्र की हार्ड कॉपी किसी भी कार्यदिवस के समय एनआईसी कुरुक्षेत्र कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। सभी तरह के सर्टीफिकेट आनलाईन अपलोड कर दिए गए है। किसी भी सर्टीफिकेट की आनलाईन कॉपी प्राप्त करने के लिए प्रतिभागी को अपने मोबाईल नम्बर व पासवर्ड से लागईन करना होगा।