न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र। विधानसभा अस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए सप्लीमेंट्री बजट एंजेडा को रखा। बुधवार को देर सायं दूरभाष बातचीत करते हुए विधानसभा अस्टीमेट कमेटी के चेयरमैन एवं थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि विधानसभा सत्र में सप्लीमेंट्री अस्टीमेट 2020-21 (द्वितीय इंस्टालमेंट) की मदों को रखा गया है, जिसमें सामान्य प्रशासन के लिए 63 करोड़ 52 लाख 2 हजार, राजस्व विभाग के लिए 30 करोड़ 62 लाख 39 हजार, वित्त विभाग के लिए 390 करोड़ 85 लाख 48 हजार, लेबर इम्पलॉयमेंट एवं स्किल के लिए 245 करोड़ 84 लाख 22 हजार, फूड स्टोरेज एंड वेयर हाउसिंग के लिए 363 करोड़ 22 लाख 40 हजार सहित अन्य विभागों सहित कुल 8966 करोड़ 65 लाख 26 हजार 981 रुपए का सप्लीमेंट्री बजट रखा। इसके अलावा विधायक सुभाष सुधा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कर्मचारियों के 7वें वेतन आयोग के तहत 15 करोड़ रुपए की राशि भी जारी करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने कहा है कि फाईनैंस विभाग की तरफ से 31 मार्च से पहले 7वें वेतन आयोग के लिए यह राशि जारी कर दी जाएगी।