Home Chandigarh डबल इंजन की सरकार ले रही ऐतिहासिक निर्णय – मुख्यमंत्री नायब सिंह

डबल इंजन की सरकार ले रही ऐतिहासिक निर्णय – मुख्यमंत्री नायब सिंह

by ND HINDUSTAN
0 comment

गरीबों को मजबूत करने में लगी सरकार

गरीब पात्र परिवारों को प्लॉट के कागज और कब्जा दोनों दिए

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चण्डीगढ़ । हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार लगातार ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए समान विकास के कार्य कर रही है। यह सरकार गरीब को मजबूत करने का काम कर रही है। हाल ही में इस दिशा में अनेकों निर्णय लिए गए हैं, जिससे गरीब परिवारों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचा है।

गरीबों को प्लॉट के कागज और कब्जा दोनों दिए

        मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार गरीबों को मजबूत करने वाली सरकार है। इसी कड़ी में गरीब पात्र परिवारों को न केवल 100 गज के प्लाट दिए बल्कि उनको कागज (रजिस्ट्री) और कब्जा दोनों चीजें दी हैं। इसके साथ ही नए पात्र परिवारों के लिए भी पोर्टल लांच किया गया है, ताकि जो परिवार योजना से वंचित है वो भी इसका लाभ उठा सकें। नए पात्र परिवार पोर्टल पर

अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा, जिन गांवों में पंचायती जमीन उपलब्ध नहीं है, वहां पर ऐसे गरीब परिवारों को प्लाट के लिए एक-एक लाख रुपए सीधे उनके बैंक खातों में भेजने का काम किया गया।

श्रमिक परिवारों को एक क्लिक में भेजी 80 करोड़ रुपए की राशि

        मुख्यमंत्री ने कहा कि वे पूर्व में जब श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री रहे उस दौरान श्रमिकों के हित में अनेक कार्यक्रमों के माध्यम से लाभ पहुंचाने का काम किया था। गत दिवस एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम में एक क्लिक से 80 करोड़ की राशि इन गरीब परिवारों के खाते में भेजने का काम किया।

गरीब की छत पर लगेगा सोलर पैनल

        मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत गरीब परिवारों के घर पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इसके लिए अधिकारियों को तेजी कार्य करने बारे निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि इसे नेट मीटर से जोड़ा जाएगा। इससे खपत के बाद जो बिजली बचती है और वह विभाग को जाती है उसका चार्ज विभाग को देना पड़ेगा। इस योजना से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

संविधान के अनुरूप देश बढ़ रहा आगे

        मुख्यमंत्री ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। जो लोग संविधान को हाथ मे लेकर बात करते है, उनकी पीढ़ियों ने सदा ही संविधान की मूल भावना के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। संविधान को लेकर झूठ फैलाया गया।

अगले दो महीने महत्वपूर्ण, कार्यकर्ता पूरी ताकत से करें काम

        मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा आगामी विधानसभा सभा चुनाव के दृष्टिगत अगले दो माह बहुत ही महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता मजबूती के साथ पूरी ताकत के साथ सरकार के प्रचार में जुट जाएं।

कार्यकर्ताओं के काम को लेकर अधिकारियों को हिदायत

        मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता हमेशा अधिकारियों के पास सही काम लेकर ही जाते हैं। अधिकारियों को हिदायत दी गई है कि कार्यकर्ता के काम को प्राथमिकता से करना है।

        इस अवसर पर बिजली मंत्री रणजीत सिंह, पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल एवं पूर्व सांसद डा. अशोक तंवर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?