Home haryana भाजपा जनसेवा का संकल्प लेकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है : बिप्लब देब

भाजपा जनसेवा का संकल्प लेकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है : बिप्लब देब

by ND HINDUSTAN
0 comment


समर्पित भाव से मेहनत करें, भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगी: बिप्लब देब

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़/ फतेहाबाद । विधानसभा की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को भाजपा के विधानसभा चुनाव सह प्रभारी बिप्लब देब फतेहाबाद पहुंचे और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा रणनीतिक चर्चा की। बैठक में श्री देब ने चुनाव जीतने के लिए समर्पित भाव से लगातार काम करते रहने का सभी से आह्वान किया। देब ने पदाधिकारियों से संगठन और सरकार से संबंधित विषयों पर सुझाव भी मांगे और विस्तृत कार्यकारिणी की बैठक में हुए निर्णयों के बारे में बताया। बैठक में पदाधिकारियों ने श्री देब के समक्ष अलग-अलग मुद्दों पर अपनी बातें रखीं।
 बिप्लब देब ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी जनसेवा का संकल्प लेकर सभी वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है और सीएम नायब सैनी भी संकल्पित होकर प्रदेश की सेवा कर रहे हैं। बिप्लब देब ने सभी पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोगों दिए गए सुझावों पर पार्टी गौर करेगी। फतेहाबाद पहुंचने पर जिला अध्यक्ष सरदार बलेदव सिंह ग्रोहा व पदाधिकारियों ने बिप्लब देब का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में अब समय कम बचा है, इसलिए अब बिना रूके और बिना थके दिन रात काम में जुट जाएं। बिप्लब देब ने कार्यकर्ताओं से मोदी और नायब सरकार की नीतियों तथा योजनाओं को लेकर जनता के बीच जाने का आग्रह किया गया है।
बिप्लब देब ने बैठक में कांग्रेस को भी घेरा। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में झूठ फैलाकर जनता के साथ धोखा किया है। झूठ बोलने में कांग्रेस को महारथ हासिल है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस किसी नए झूठ को लेकर आएगी। कांग्रेस की झूठ की पोल खोलने का काम अब युद्ध स्तर पर कार्यकर्ताओं को करना है।
बिप्लब देब ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर मोदी और नायब सरकार की योजनाओं को बताएं साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि हरेक बूथ को मजबूत करना है और गांव-गांव जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों को बताना है।  

बिप्लब देब ने कहा कि सीएम नायब सैनी बिना भेदभाव के पूरे हरियाणा का समान रूप से विकास करा रहे हैं। हर वर्ग भाजपा की नीतियों से संतुष्ट है और तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का लोग मन बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के दम पर और जनता के आशीर्वाद से बीजेपी तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है।
बैठक में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, विधायक लक्ष्मण नापा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, डा. अशोक तंवर, जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य, चेयरमैन वेद फूलां मौजूद रहे, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?