Home Kurukshetra News अब सैक्टरों की सडक़ों को मशीनों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर बनाया जाएगा स्वच्छ

अब सैक्टरों की सडक़ों को मशीनों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर बनाया जाएगा स्वच्छ

by ND HINDUSTAN
0 comment

डी-प्लान के तहत पार्कों को बनाया जाएगा सुंदर

सैक्टरों में 125 कर्मचारी लगाने के लिए शीघ्र जारी होंगे टेंडर

सरकार से मंजूरी मिलते ही शुरु होगा सैक्टरों की सफाई का कार्य

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 31 दिसंबर। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि अब शहर के रिहायशी और कर्मिशियल सैक्टरों की सडक़ों की सफाई मशीनों और कर्मचारियों द्वारा मिलकर की जाएगी। सभी सैक्टरों को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास अंतिम अनुमति के लिए भेजा गया है। सरकार से अनुमति मिलने के बाद सैक्टरों की सफाई का कार्य शुरु कर दिया जाएगा और शीघ्र अति शीघ्र टेंडर भी जारी कर दिए जाएंगे। अहम पहलू यह है कि प्रस्ताव के अनुसार एक सैक्टर में नगर परिषद के नियमानुसार 15 कर्मचारियों को सफाई के लिए रखा जाएगा। विधायक सुभाष सुधा वीरवार को सैक्टर 7 आवास कार्यालय पर नगर परिषद के अधिकारियों की एक बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने शहर में चल रहे स्वच्छता अभियान को लेकर फीडबैक रिपोर्ट हासिल की और इस रिपोर्ट के आधार पर तमाम बिंदूओं पर अधिकारियों से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि शहर के सभी रिहायशी और व्यवसायिक सैक्टरों की सडक़ों और गलियों को स्वच्छ बनाने के लिए योजना तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार विभागीय नियमानुसार 600 मीटर पर एक सफाई कर्मचारी को रखा जाएगा। इस प्रकार एक आंकलन के अनुसार सभी सैक्टरों में तकरीबन 125 सफाई कर्मचारियों को रखा जाना है। इस प्रस्ताव को राज्य सरकार के पास भेजा गया है और इसकी मंजूरी मिलते ही सैक्टरों की सफाई व्यवस्था पर पुरा फोकस रखा जाएगा। नगर परिषद की तरफ से टिप्परों द्वारा पहले से ही डोर टू डोर कचरा एकत्रित किया जा रहा है। इस तंत्र को ओर मजबूत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि शहर के सभी सैक्टरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए  प्लान तैयार किया गया है। इस प्लान के तहत सैक्टरों की गलियों, सडक़ों और डम्पिंग स्थलों की पूर्णत: सफाई की जाएगी। इसके लिए अलग से टिप्पर लगाए जाएंगे तथा घर-घर से गीला और सूखा कचरा अलग-अलग करके एकत्रित किया जाएगा। इसके साथ ही जहां लोग गंदगी के ढेर लगाते है वहां पर विशेष फोकस रखा जाएगा। इसके साथ ही नियमित रुप से गंद डालने वाले लोगों की पहचान भी की जाएगी और इस प्रकार के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी किया जाएगा। अगर फिर भी माने तो नगर परिषद चालान भी कर सकती है। इस प्लान को कामयाब बनाने के लिए सैक्टरों के लोगों के सहयोग की निहायत जरुरत रहेगी। उन्होंने नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र सिंह कुहाड़ को सैक्टरों की सफाई के लिए आगामी कार्रवाई करने के आदेश भी दिए है। इस मौके पर नप के कार्यकारी अधिकारी रविन्द्र सिंह कुहाड़, लेखा अधिकारी मनोज चहल सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?