Home Karnal news ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हासिल किए 15 पदक

ताइक्वांडो चैंपियनशिप में हासिल किए 15 पदक

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

करनाल । एसके मार्शल आर्ट फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर सतीश कुमार राणा की देख रेख में एसके मार्शल आर्ट अकादमी के 16 खिलाडिय़ों ने 13 जुलाई 2024 को करनाल में आयोजित 36वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी कला का जोरदार प्रदर्शन करके 15 मेडल हासिल किए जिसमें 11 गोल्ड मेडल 4 सिल्वर मेडल प्राप्त किए। गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी मानवी, मनकीरत, हिमांशी, आरती, माहीका, पावनी, लीजा, आर्यन, सिद्धार्थ, मोक्ष, अनमोल और सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ीजानवी, ओजस्वी, नैतिक, निष्ठा ने मेडल हासिल किए। इन खिलाडिय़ों में से 11 गोल्ड मेडलिस्ट खिलाडिय़ों का सलेक्शन हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हो चुका है। अब यह खिलाड़ी हरियाणा स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अपनी कला का प्रदर्शन दिखाने के लिए जाएंगे। इसी खुशी के पल पर मास्टर सतीश कुमार राणा ने सभी खिलाडिय़ों को मोटिवेट करते हुए व जीवन में आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी और देश के लिए मेडल लाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपना आशीर्वाद देकर खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?