Home haryana 2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

2 करोड़ रुपए की राशि से किया जाएगा 18 गलियों का निर्माण:सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment


राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने 18 गलियों के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अधिकारियों को रखना होगा पूरा फोकस

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि शहर के अलग-अलग वार्डों में 2 करोड़ से ज्यादा बजट से 18 गलियों और अन्य विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इन निर्माण कार्यों की गुणवता पर अधिकारियों को विशेष निगरानी रखनी होगी। इन सडक़ों की सामग्री की गुणवता पर स्थानीय नागरिक भी ध्यान रखेंगे। अगर किसी भी स्तर पर गुणवत्ता में कमी पाई गई तो दोषी अधिकारी और एजेंसी को बख्शा नहीं जाएगा।
राज्यमंत्री सुभाष सुधा गत्त देर सायं शहर के 23, 26, 27, 30, 31 नंबर वार्डों में नगर परिषद की तरफ से आयोजित कार्यक्रमों में बोल रहे थे। इससे पहले राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने अलग-अलग वार्डों में जाकर 2 करोड़ 2 हजार की अनुमानित लागत से बनने वाली 18 गलियों के निर्माण कार्य का विधिवत रुप से शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद की तरफ से शहर की प्रत्येक कच्ची या खराब गली का निर्माण कार्य पूरा किया जा रहा है। इस शहर की अधिकतर खराब गलियों के टेंडर जारी कर दिए गए है। इस शहर की प्रत्येक गली पक्की होगी ताकि लोगों को उच्चस्तरीय सुविधाएं मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को सख्त आदेश भी दिए कि गलियों का निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करना होगा और संबंधित एजेंसियों को गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान देना होगा। अगर कोई एजेंसी मापदंडों पर खरी नहीं उतरी तो एजेंसी को नियमानुसार ब्लैक लिस्ट भी किया जा सकता है। इस लिए निर्माण कार्य में उच्चस्तरीय सामग्री का प्रयोग करना होगा।
राज्यमंत्री ने कहा कि भीम कॉलोनी में वार्ड 23 में डा. संतोष मेहला के घर से ज्ञान चंद के घर तक 13.08 लाख रुपए, वार्ड नंबर 26 में विभिन्न सडक़ों व गलियों के रिपेयर व रखरखाव पर 15 लाख रुपए, शांति नगर वार्ड नंबर 26 में दुर्गा माता मंदिर से सार्थक कम्पयूटर तक 8.62 लाख रुपए, वार्ड 26 में सुखबीर मास्टर के घर से रघुबीर सिंह के घर तक, बिंदर चक्की वाला से सुरजीत मेडिकॉज तक 14.14 लाख रुपए, वेव अकेदमी से सतीश दहिया के घर तक 15.55 लाख रुपए, शांति नंगर वार्ड नंबर 27 में विभिन्न गलियों, सडक़ों, डे्रन आदि पर 15 लाख रुपए, वार्ड 27 में चहल निवास से नरकातारी रोड तक 11.01 लाख रुपए, वार्ड 30 में विभिन्न गलियों, सडक़ों व डे्रन पर 15 लाख रुपए, दुर्गा नगर वार्ड नंबर 30 में हनुमान मंदिर पारस राम कॉलोनी से विशाल टी हाउस तक गली निर्माण कार्य पर 24.82 लाख रुपए का बजट खर्च किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 31 में विभिन्न गलियों, सडक़ों व डे्रन पर 15 लाख रुपए, वार्ड 31 में राम लाल के घर से कृष्ण दरबार तक 7.32 लाख, वार्ड 31 में जांगड़ा के घर से रमेश मुखी के घर तक 3.51 लाख रुपए, वार्ड 31 में पराशर डेयरी से मनोज वशिष्ठï के घर तक 12 लाख रुपए, वार्ड 31 में गौरी के घर से महावीर के घर तक 4.86 लाख रुपए, वार्ड नंबर 31 में नामदेव मंदिर से सुभाष वालिया के घर तक 5.86 लाख रुपए, वार्ड नंबर 31 में विकास फर्नीचर से बाबू राम व सुनील त्यागी से सरदार जी के घर तक 6.77 लाख रुपए की लागत से विकास कार्य करवाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का कारवां निरंतर जारी रहेगा। इस शहर में लोगों को तमाम मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?