Home Kurukshetra News जयराम पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन

जयराम पब्लिक स्कूल के पूर्व छात्र का लेफ्टिनेंट के पद पर हुआ चयन

by ND HINDUSTAN
0 comment

ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने आशीर्वाद के साथ अभिभावकों और अध्यापिकाओं को दी शुभकामनाये  

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 1 जनवरी। जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष एवं श्री जयराम शिक्षण संस्थान के चेयरमैन ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी के मार्गदर्शन में श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लोहार माजरा के पूर्व छात्र अमन का 18 डोगरा रेजीमेंट में लेफ्टिनेंट के पद के लिए चयन हुआ है। अमन के चयन पर जयराम शिक्षण संस्थान में ख़ुशी का माहौल है। स्कूल की प्रिंसिपल अंजु अग्रवाल ने बताया कि अमन की प्रारंभिक शिक्षा श्री जय राम पब्लिक स्कूल से ही संपन्न हुई है। बचपन से ही अमन मेधावी एक कुशाग्र बुद्धि छात्र रहा है तथा विद्यालय से जुड़ी हर गतिविधि में बढ़चढ़ कर भाग लेता था। प्रिंसिपल ने कहाकि अमन की मेहनत एवं लगन ने ही उसे आज भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करने का अवसर मिला है।


परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने अपना आशीर्वाद प्रेषित करते हुए अमन एवं उसके माता-पिता सहित स्कूल की अध्यापिकाओं को शुभकामनाएं प्रदान की। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि अमन ने देश सेवा को अपनाकर अपने माता पिता, अपने गांव और स्कूल को गौरवान्वित किया है। ब्रह्मचारी ने अमन के उज्जवल भविष्य की कामना की। कहाकि यह बच्चा निश्चित ही अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहेगा। संस्थान के उपाध्यक्ष टी.के. शर्मा एवं निदेशक एस. एन. गुप्ता ने भी अमन की इस सफलता पर शुभकामनाएं दी। वही अमन ने फोन करके अपनी सफलता का श्रेय श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल के संस्कारमय वातावरण और शिक्षा को दिया। इस अवसर पर अध्यापिका प्रभजीत विर्क, किरण गौड़, सिमरन, प्रमिला, नीलम शर्मा, अनु, उज्जवला, अनुराग आदि उपस्थित रही।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?