Home Chandigarh भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा मूल की प्रवीन रानी के इंग्लैंड के हर्टसमरे की डिप्टी मेयर चुने जाने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा मूल की प्रवीन रानी के इंग्लैंड के हर्टसमरे की डिप्टी मेयर चुने जाने पर दी बधाई और शुभकामनाएं

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा मूल की प्रवीन रानी के इंग्लैंड के हर्टसमरे की डिप्टी मेयर चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

प्रवीन के बेटे तुषार कुमार भी सबसे छोटी आयु, 21 बरस के एस्कॉर्ट् बन गए हैं।

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चण्डीगढ़ । अपने बधाई संदेश में पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि प्रवीन रानी के डिप्टी मेयर बनने से प्रदेश और देश का नाम रौशन हुआ है। ग़ौरतलब है कि प्रवीन रानी मूल रूप से सोनीपत ज़िले के आवंली गाँव की रहने वाली हैं और इंग्लैंड में कई शिक्षण संस्थान भी चलाती हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा दीक्षा सोनीपत से ही हुई है। उन्होंने सोनीपत के हिंदू कालेज से पढ़ाई की। प्रवीन के पिता सेना में थे, जबकि माता शिक्षक थी। हुड्डा ने कहा कि प्रवीन रानी के डिप्टी मेयर बनने से फिर से ये साबित हुआ कि हरियाणा की महिलाएँ दुनिया में हर क्षेत्र में नाम कमा रही हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारे इलाक़े के लिए भी गौरव का विषय है कि गाँव की मिट्टी में जन्म लेने वाली हरियाणा की एक बेटी इंग्लैंड में राजनीति और समाज सेवा के क्षेत्र में नाम रौशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रवीन रानी उन महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं जो विषम परिस्थितियों में आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब अतीत में प्रदेश में कांग्रेस सरकार थी तो उन्होंने हरियाणा को शिक्षा समेत हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए अनेक नीतियाँ बनाई थी। इसी कड़ी में सोनीपत में एजुकेशन सिटी की स्थापना की गई थी। हरियाणा में आईआईएम, आईआईटी, समेत कई विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई थी। हरियाणा देश भर में एजुकेशन हब बन कर उभरा था। ये दुःख की बात है कि मौजूदा भाजपा सरकार ने प्रदेश को शिक्षा समेत हर क्षेत्र में पछाड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हरियाणा में फिर से कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और प्रदेश फिर से तरक़्क़ी के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ेगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?