Home Ambala News अम्बाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त माह में शुरू होंगी फ्लाईट- मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

अम्बाला सिविल एन्क्लेव से अगस्त माह में शुरू होंगी फ्लाईट- मंत्री डॉ. कमल गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला कैंट के विधायक अनिल विज के साथ मंत्री कमल गुप्ता ने किया सिविल एन्क्लेव स्थल का दौरा

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

अम्बाला । हरियाणा के नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि  बड़ी तेजी से अम्बाला के सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं और हमारी मंशा है कि जल्द ही यहां से फ्लाईट शुरू होगी, अगस्त महीने से ही यहां से अयोध्या के लिए पहली फ्लाईट शुरू होगी। मंत्री डॉ. कमल गुप्ता बुधवार को अम्बाला सिविल एन्क्लेव के निर्माणाधीन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा अम्बाला कैंट के विधायक अनिल विज भी साथ थे।
इस दौरान मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने निर्माणाधीन स्थल का दौरा किया। उन्होनें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ-साथ सम्बध्ंिात एजेन्सियों से निर्माण कार्य की प्रगति जानी और उन्हें निर्देश दिए कि वे बेहतर समन्वय बनाकर दिन-रात काम करवाकर सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) के कार्य को पूरा करवाएं। उन्होनें कहा कि 10 अगस्त को वे दोबारा से यहां का जायजा लेगें और यहां पर पानी, बिजली, सीवरेज व अन्य सम्बधिंत जो भी कार्य है वे सभी पूरे होने चाहिए। उन्होनें पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होनें यहां का जायजा लिया था। एयरफोर्स के अधिकारियों के साथ अन्दर जाकर भी रनवे के साथ-साथ अन्य सभी बातों की जानकारी हासिल की थी, उनकी मंशा है कि जल्द ही यहां से जहाज उड़ान भरें। उन्होनें यह भी कहा कि पूर्व गृह मंत्री अनिल विज ने इस प्रोजैक्ट के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जी से मिलकर आर्मी से यह जमीन दिलवाई थी। आर्मी से जमीन लेना आसान बात नहीं हैं, यह सबको पता हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही यहां से अयोध्या के लिए पहली उड़ान भरी जाएगी और उसके बाद जम्मू या अन्य के लिए यहां से उड़ान भरी जाएगी। इस मौके पर उन्होनें शूटिंग खिलाड़ी सरबजोत सिंह व मनु भाकर द्वारा पेरिस ऑलम्पिक में ब्रान्ज मेडल जीतने पर प्रत्येक प्रदेशवासी को बधाई देते हुए कहा कि यह हरियाणा के साथ पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हमारे खिलाड़ी अपने पराक्रम से पूरे  विश्व में भारत का नाम रोशन कर रहें हैं। उन्होनें कहा कि जब मेडल जितने पर भारत का राष्ट्रगान पूरे विश्व के सामने गाया जाता है तो यह पल सभी भारतवासी के लिए बड़े गर्व की बात होती हैं।
इस मौके पर पूर्व गृह मंत्री व अम्बाला छावनी से विधायक अनिल विज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न केवल हरियाणा में अम्बाला छावनी में अनेकों विकास कार्य रूपी परियोजनाओं का तोहफा देने का काम किया हैं। इन परियोजनाओं में सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) परियोजना भी एक  अहम तोहफा हैं। उन्होनें कहा कि किसी भी क्षेत्र में हवाई अड्डा होने से विकास में तेजी आती हैं। पूरे क्षेत्र का विकास होता हैं, रोजगार के नए-नए अवसर उपलब्ध होते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में जब अम्बाला में एक जनसभा में आए थे तो उन्होने उस समय यहां पर सिविल एन्क्लेव (घरेलू हवाई अड्डा) को बनाए जाने की सराहना भी की थी। उन्होनें कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री डॉ0 कमल गुप्ता इस परियोजना पर विशेषतौर पर कार्य कर रहें है और हर कार्य का बारीकी से अवलोकन भी करते है, जिसके लिए मैं  उनका आभार व्यक्त करता हूं। उन्होनें कहा कि सभी विभाग बेहतर समन्वय बनाकर इस कार्य में तेजी लाए। उन्होनें कहा कि अधिकारियों ने उन्हें व मंत्री कमल गुप्ता को आश्वस्त किया है कि 15 अगस्त तक इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा और जल्द ही यहां से उड़ान भरी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने भी पेरिस ऑलम्पिक में खिलाड़ी सरबजोत सिंह द्वारा ब्रान्ज पदक जीतने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि आज अम्बाला छावनी खुशी में झुम रहा है। प्रत्येक अम्बालावासी उनका स्वागत करने के लिए तैयार हैं। उन्होनें यह भी कहा कि सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि अम्बाला में जो शूटिंग रेंज है, जो उन्होंने बनवाई थी, उसमें सरबजोत सिंह ने प्रैक्टिस की हुई हैं, पेरिस ऑलम्पिक में जाने से पहले सरबजोत सिंह ने उनका आर्शीवाद लिया था। जैसे ही सरबजोत सिंह वापिस आएंगे उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
इस मौके पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता, भाजपा जिला प्रधान मनदीप राणा, एसडीएम सतेंद्र सिवाच, पीडब्ल्यूडी के एसई नवनीत नैन, कार्यकारी अभियन्ता रितेश गोयल, विपिन खन्ना, कार्यकारी अभियन्ता नरेन्द्र राठी, तहसीलदार सुनिल कुमार, सिविल सर्जन डॉ0 राकेश सहल, जिला आयुवेर्दिक अधिकारी डॉ0 शशीकांत शर्मा, डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार के साथ-साथ सम्बध्ंिात अधिकारीगण मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?