Home Kurukshetra News पत्रकारों और छायाकारों का संसद में प्रवेश प्रतिबंधित करना संविधान का हनन : मधुसूदन बवेजा

पत्रकारों और छायाकारों का संसद में प्रवेश प्रतिबंधित करना संविधान का हनन : मधुसूदन बवेजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मधुसूदन बवेजा ने कहा कि एनडीए सरकार ने पत्रकारों व छायाकारों संसद में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा करके बता दिया है कि वो संविधान के विरुद्ध है और तानाशाह है। सतापक्ष चाहता है कि सरकार की संसद के अंदर और बाहर उन्हीं का कब्जा हो। पहले तो विपक्ष की अवाज माइक बंद करके आम जनता तक नहीं पहुंचने देती थी। जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व इंडिया ने सरकार को घेरा तो माइक की अवाज खोलनी पड़ी। अब जब सरकार के बोझिल और अमीरों के बजट की पोल खुलने लगी तो पत्रकारों पर संसद में आने को रोका गया।  बवेजा ने कहा कि जो पत्रकार मोदी के कहने पर नेता प्रतिपक्ष को पानी पी-पीकर कोसा करते वही आज उसी राहुल गांधी से गुहार लगा रहे है जिसपर लोकसभा नेता प्रतिपक्ष ने इस अत्याचार पर बात करने का आश्वासन दिया। बवेजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अपनी पार्टी व सरकार संविधान के अनुरूप चलाती आई है और संविधान की रचिता है।  लोकसभा प्रतिपक्ष नेता सरकार व सतापक्ष को  संविधान के अनुरूप काम करने के लिए अपने साथ इंडिया के सांसदों सहित मोदी सरकार को मजबूर कर देगी। जनता की अपेक्षा पर पूरी उतरेगी। आने वाला समय कांग्रेस व इंडिया का है। फिर से भाईचारा और देश खुशहाल होगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?