Home haryana हरियाणा के लोग तीसरी बार भी कांग्रेस को चुनाव में धूल चटाएंगे : पंडित मोहन लाल बड़ौली

हरियाणा के लोग तीसरी बार भी कांग्रेस को चुनाव में धूल चटाएंगे : पंडित मोहन लाल बड़ौली

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेस समाज को जातियों में बांटना चाहती है : पंडित  मोहन लाल बड़ौली


हरियाणा एक, हरियाणवीं एक की भावना से हर वर्ग का विकास कर रहे हैं सीएम सैनी : पंडित मोहन लाल बड़ौली

नारनौल में नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली का भाजपा नेताओं ने किया भव्य स्वागत और अभिनंदन

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस समाज को बांटने की राजनीति करती है। जबकि भाजपा का लक्ष्य जाति-पाति और धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग को खुशहाल करना है। बड़ौली ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ‘‘हरियाणा एक, हरियाणवीं एक’’ के मंत्र पर चलते हुए हर वर्ग का विकास कर रहे हैं। पंडित मोहन लाल बड़ौली बुधवार को नारनौल में आयोजित अभिनंदन समारोह में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि झूठ के सहारे सत्ता पर काबिज होने का सपना देख रही कांग्रेस को हरियाणा के लोग तीसरी बार भी चुनाव में धूल चटाएंगे।
इससे पहले भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पंडित मोहन लाल बड़ौली का नारनौल पहुंचने पर भव्य अभिनंदन किया। नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का पगड़ी बांधकर स्वागत किया और राष्ट्र भक्ति से ओत-प्रोत नारे लगाए। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भव्य स्वागत से गदगद होकर कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि यह सम्मान पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान है। बड़ौली ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान और सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में समय कम बचा है, इसलिए आप सभी कार्यकर्ता दिन-रात महेंद्रगढ़ जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाने के काम में जुट जाएं।
पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद आचार संहिता हटते ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने धड़ाधड़ विकास के कार्य किए हैं। सीएम सैनी ने ऐसी अनेकों घोषणाएं की हैं जिनका हरियाणा के हर वर्ग को लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों और जवानों की भूमि है, हमारे सैनिक सीमा पर देश की रज्ञा करते हैं वहीं किसान देश के अन्न भंडार को भरते हैं। नायब सरकार किसान समर्पित सरकार है। नायब सरकार देश की पहली ऐसी सरकार है जिसने किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की गारंटी दी है, वहीं अग्निवीर योजना के तहत सेवानिवृत हुए जवानों को हरियाणा की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण देने की पॉलिसी तैयार की है।

पंडित मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि भाजपा सरकार ने बिना पर्ची और बिना खर्ची के 1 लाख 45 हजार से अधिक युवाओं को नौकरी दी। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 1 लाख 20 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करके लाखों परिवारों के चेहरों पर खुशियां लाने का काम किया है। हरियाणा में गरीब महिलाओं को 500 रुपये में सिलेंडर, चिरायु योजना से 5 लाख रुपये तक का फ्री इलाज की गारंटी भाजपा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने फसल खराब होने पर मुआवजा 15 हजार रुपये प्रति एकड़ करने का काम किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस अफवाह और भ्रम फैलाने वाली पार्टी है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने संविधान को खतरा बताकर मतदाताओं को ठगा, वहीं आरक्षण खत्म करने का झूठ फैलाया और मतदाताओं को खटाखट 8500 रुपये देने का लालच दिया। मोहन लाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जिनके खुद के बही खाते भ्रष्टाचार के कामों से भरे हुए हैं वे लोग हिसाब मांग रहे हैं। हरियाणा की जनता विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ करके हिसाब-किताब कर देगी। भाजपा प्रदेश ने कहा कि कार्यकर्ता घर-घर जाकर दस्तक दें और नायब सरकार की उपलब्धियों को बताएं और हरियाणा के विकास के लिए तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने की लोगों से अपील करें।
हरियाणा सरकार में मंत्री डा. अभय सिंह यादव ने कहा कि भाजपा सरकार पिछले 10 वर्षों से हरियाणा को विकास के पथ पर नॉन स्टॉप आगे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि नायब सरकार ने गरीब लोगों को 1 हजार किलोमीटर फ्री में यात्रा करने का लाभ दिया है। भाजपा सरकार बिना पर्ची और बिना खर्ची के युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दे रही है।  
पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सोच ही समाज और विकास विरोधी रही है। कांग्रेस ने समाज को जातियों में बांटा है और अब भी समाज को बांटने का षड़यंत्र कर रही है। परिवारवादी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस के नेता झूठ और छल कपट की राजनीति करके सत्ता पर आसीन होना चाहते हैं, लेकिन हरियाणा की जनता कांग्रेस की इस मंशा को कभी पूरा नहीं होने देगी।
भाजपा जिला अध्यक्ष दयाराम यादव ने समारोह में आए सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को विश्वास दिलाया कि कार्यकर्ता महेंद्रगढ़ जिला की चारों विधानसभाओं में कमल खिलाएंगे और तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा की जनता भाजपा की सरकार बनाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?