Home Kurukshetra News पीएचडी प्रवेश परीक्षा 7 व 9 जनवरी को तैयारियां पूरी

पीएचडी प्रवेश परीक्षा 7 व 9 जनवरी को तैयारियां पूरी

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 4 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि पीएचडी में मुख्य विषयों के लिए 7 जनवरी को प्रवेश परीक्षा आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए तीन केन्द्र बनाए गए हैं। डाॅ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि अलाईड विषयों के लिए पीएचडी प्रवेश परीक्षा 9 जनवरी को आयोजित होगी। इसके लिए दो केन्द्र बनाए गए है। उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा 11.00 बजे से 12.00 बजे तथा 2.00 बजे से 3.00 बजे के बीच आयोजित होगी। पीएचडी प्रवेश परीक्षा सम्बन्धी विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाईट पर उपलब्ध है।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?