Home haryana जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध फिर से बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान

जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध फिर से बने हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान

by ND HINDUSTAN
0 comment

डीसी कार्यालय में चुनाव होने उपरांत गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में पहुंच कर नवाया शीश

समूह 40 मैंबर साहिबान को प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने किया सम्मानित

सुदर्शन सिंह सहगल संभालेंगे वरिष्ठ उपप्रधान का उत्तरदायित्व
-बीबी रविंदर कौर अजराना को मिली कनिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी

गुलाब सिंह मुनक फिर से बने संयुकत सचिव

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । सन 1996 से लगातार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री अमृतसर के मैंबर रहे जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध एक बार फिर से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी की कमान संभालेंगें। बुधवार को कुरुक्षेत्र डीसी कार्यालय में हुई विशेष बैठक में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के 40 मैंबर साहिबान पहुंचे। जहां जिला उपायुकत सुशील सारवान की अध्यक्षता हरियाणा कमेटी के प्रधान एवं कार्यकारिणी समिति का चुनाव हुआ। चुनाव में जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को लगातार दूसरी बार सर्वसम्मति से हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी का प्रधान चयनित किया गया। इसके साथ ही अंबाला से सुदर्शन सिंह सहगल को वरिष्ठ उपप्रधान, कुरुक्षेत्र से बीबी रविंदर कौर अजराना को कनिष्ठ उपप्रधान, सुखविंदर सिंह मंडेबर को महासचिव, गुलाब सिंह मुनक को संयुकत सचिव चुना गया। इसके अतिरिकत कार्यकारिणी मैंबर के रूप में जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, परमजीत सिंह मक्कड़ कुरुक्षेत्र, जगसीर सिंह मांगेआना, तरविंदरपाल सिंह अंबाला, बीबी परमिंदर कौर जींद, गुरप्रसाद सिंह फरीदाबाद को चयनित किया गया। कार्यकारिणी समिति का चुनाव होने के पश्चात सभी पदाधिकारी एवं समूह मैंबर साहिबान ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी पहुंचे।
गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर सभी पदाधिकारी एवं मैंबर साहिबान संस्था के प्रधान के साथ दीवान हाल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष नतमस्तक हुए। यहां शीश नवाने के उपरांत जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने सभी पदाधिकारियों एवं समूह मैंबर साहिबान को सिरोपा भेंट कर उनका सम्मान किया। तत्पश्चात समूह मैंबर साहिबान ने मिल कर संस्था के प्रधान की जिम्मेदारी मिलने पर जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध को सिरोपा एवं श्री साहिब भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया। प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ने श्री गुुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का शुक्रराना करने के बाद यहां संबोधित करते हुए समूह मैंबर साहिबान एवं कार्यकारिणी समिति पदाधिकारियों से सिख कौम एवं संस्था के हित में कार्य करने का आह्वान किया। इस मौके पर स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना, नरेंद्र सिंह गिल, चीफ सैकेटरी जसविंदर सिंह दीनपुर, सचिव सर्वजीत सिंह जम्मू, एडिशनल सैकेटरी राजपाल सिंह दुनियामाजरा, सतपाल सिंह ढाचर, नरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह भानोखेड़ी, उप सचिव रूपिंदर सिंह, अमरिंदर सिंह धंतौड़ी, आईटी विंग प्रभारी हरकीरत सिंह, सतनाम सिंह तखर, मैनेजर हरमीत सिंह, सहायक सुपरवाईजर रघुबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, धर्म प्रचार प्रभारी गुरपेज सिंह, सहायक सुपरवाईजर वजिंदर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

गुरुद्वारा साहिब पहुंचने पर पुष्पगुच्छ देकर किया प्रधान का स्वागत

बतौर प्रधान चुने जाने के बाद जब जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी पहुंचे, तो वहां हरियाणा कमेटी के स्पोकसमैन कवलजीत सिंह अजराना एवं अन्य पदाधिकारियों तथा मैंबर साहिबान ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। यहां पहुंचने पर संस्था के कर्मचारियों द्वारा भी प्रधान साहिब को शुभकामनाएं देते हुए उनका अभिनंदन किया।

३० अगस्त को बुलाई गई है कार्यकारिणी समिति की बैठक : जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध

गुरुद्वारा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज के समक्ष शीश नवाने के उपरांत हैड ऑफिस में हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार भूपिंदर सिंह असंध पत्रकारों से रूबरू हुए। उन्होंने सहयोग के लिए हरियाणा कमेटी के समूह मैंबर साहिबान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि संस्था सिख कौम के हित के लिए कार्य करने को कृत्त संकल्पित है। संस्था के अधीन आने वाले गुरुद्वारा साहिबान में शेष रहते कार्यों को शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यकारिणी समिति की बैठक ३० अगस्त को बुलाई गई है।

गुरु साहिब की कृपा से दोबारा मिला सेवा करने का मौका : बीबी रविंदर कौर अजराना

लगातार दूसरी बार हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमैंट कमेटी में कनिष्ठ उपप्रधान बनने पर बीबी रविंदर कौर अजराना ने सबसे पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का शुक्राना किया। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की कृपा से ही उन्हें दोबारा सेवा करने का मौका मिला है। उन्होंने संगत एवं पूरी टीम को आश्वासन दिया कि वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से सिख कौम एवं संस्था के हित के लिए कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरियाणा कमेटी अधूरे कार्यों को गति देगी और जल्द से जल्द सभी परियोजनाओं को पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही शिक्षा क्षेत्र में भी संस्था द्वारा सार्थक कार्य किए जाएंगें।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?