Home Kurukshetra News सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने लिया प्राची तीर्थ की सफाई व्यवस्था का जायजा

सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ने लिया प्राची तीर्थ की सफाई व्यवस्था का जायजा

by ND HINDUSTAN
0 comment

न्यूज डेक्स संवाददाता

पिहोवा, 5 जनवरी।   हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह किरमच ने कहा कि मां सरस्वती मंदिर के विकास और साफ-सफाई के मामले में कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी।     उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह ने मंगलवार को प्राची तीर्थ पर रेलिंग व साफ सफाई का जायजा लिया प्राची तीर्थ मंदिर के पुजारी ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया इससे पहले उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह किरमच ने एसडीएम पिहोवा से मुलाकात कर सरस्वती मंदिर से संबंधित कई विषयों पर विचार विमर्श किया जिनमें से आयरन रेलिंग, वेस्ट वाटर का समाधान, प्राचीन तीर्थ व सरस्वती मंदिर की साफ-सफाई के बारे में बहुत गंभीरता से विचार विमर्श किया गया।    उपाध्यक्ष धूम्मन सिंह ने अनाज मंडी में पहुंचकर वरिष्ठ बीजेपी नेता रघुविंदर सिंह मोरथली के संस्थान पर गुरु पर्व के मौके पर लगे हुए लंगर में भी सेवा की व प्रसाद वितरित किया। इस मौके पर पिहोवा मंडल अध्यक्ष  राकेश पुरोहित, महामंत्री सतपाल गढ़ी रोडान, रमेश वर्मा, युधिष्ठिर बहल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक सिंगला, मार्केट कमेटी चेयरमैन गुरनाम मलिक, उप प्रधान रघुविंदर मोरथली, सरपंच मनजीत सिंह व सह मीडिया प्रभारी रविंदर सिंह कंथला मौजूद रहे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?