Home Chandigarh भव्य और ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की कुरूक्षेत्र रैली : डा. अर्चना गुप्ता

भव्य और ऐतिहासिक होगी पीएम मोदी की कुरूक्षेत्र रैली : डा. अर्चना गुप्ता

by ND HINDUSTAN
0 comment


14 सितंबर को कुरूक्षेत्र में होने वाली पीएम मोदी की रैली में 6 जिलों के 23 प्रत्याशी होंगे शामिल

पीएम मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली  समेत तमाम बड़े लीडर रहेंगे मौजूद

डा. अर्चना गुप्ता ने राहुल गांधी पर साधा निशाना – कहा, विदेशों में जाकर देश का अपमान करना राहुल गांधी की आदत

आरक्षण का विरोध करना राहुल गांधी को विरासत में मिला है, जब तक भाजपा है आरक्षण को कोई छू नहीं सकता : डा. अर्चना गुप्ता

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़ । भाजपा की प्रदेश महामंत्री डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्मक्षेत्र कुरूक्षेत्र की पावन भूमि से 14 सितंबर को चुनावी अभियान का शंखनाद करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस रैली में 6 जिलों के 23 प्रत्याशी भाग लेंगे। रैली की लेकर बुधवार को डा. अर्चना गुप्ता ने कुरूक्षेत्र में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पीएम मोदी की रैली की तैयारियां की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की रैली भव्य और ऐतिहासिक होगी। मोदी की रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली के अलावा पार्टी के अन्य नेता मौजूद रहेंगे।
थीम पार्क कुरुक्षेत्र में होने वाली मोदी की रैली को लेकर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि इस रैली में पंचकूला, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल, यमुनानगर एवं करनाल विधानसभाओं के कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि रैली के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां की जा रही है। रैली में किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए भी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी दी गई हैं।
पत्रकार के सवाल पर डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस का काम केवल भ्रामक प्रचार करना रह गया है। कांग्रेस चुनाव के समय झूठ बोलकर लोगों को भ्रमित करती है, लेकिन हरियाणा की जनता जागरूक है और कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है। डा. गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में झूठ बोलकर सत्ता हथियाई है। हिमाचल में झूठ का परिणाम सभी के सामने आ रहे हैं। आज हिमाचल की सरकार के पास अपने कर्मचारियों को वेतन देने के लिए भी पैसा नहीं है।
राहुल गांधी के आरक्षण विरोधी बयान पर बोलते हुए प्रदेश महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही आरक्षण के खिलाफ रही है। जवाहर लाल नेहरू से लेकर, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने आरक्षण का विरोध किया है। राहुल गांधी को आरक्षण का विरोध करना विरासत में मिला है। डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि जब तक भाजपा है कोई भी ताकत आरक्षण को छू नहीं सकती। राहुल गांधी को घेरते हुए उन्होंने कहा कि विदेशों में जाकर देश का अपमान करना ही राहुल गांधी की आदत बन गई है।
प्रेसवार्ता के दौरान रैली के आयोजक व प्रभारी अशोक गुर्जर ने कहा कि 6 जिलों की सभी 23 विधानसभाओं से जनता पीएम मोदी की रैली में आएगी। रैली को सफल बनाने के लिए कुरुक्षेत्र जिले की पूरी टीम जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह रैली निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करेगी।  इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया प्रमुख शैलेश वत्स, भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मवीर मिर्जापुर, भाजपा नेता रवि बतान आदि उपस्थित रहे। 

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?