Home haryana कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन हुए दाखिल

कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन के छठे दिन 14 नामांकन हुए दाखिल

by ND HINDUSTAN
0 comment


शाहबाद विस क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुभाष कलसाना, मिशन एकता पार्टी से कांता देवी, लाडवा विस क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह,  कवरिंग प्रत्यासी विकास, आजाद उम्मदीवार संदीप गर्ग, आजाद उम्मीदवार जसविंद्र जास्ट, आजाद उम्मीदवार विक्रम सिंह, आजाद उम्मीदवार अशोक कुमार, आजाद उम्मीदवार प्रवीन कुमार, पिहोवा विस क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार जय भगवान, संयुक्त संघर्ष पार्टी से अर्शपाल सिंह, थानेसर विस क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया से जयवीर सिंह रंगा, आजाद उम्मीदवार अभिषेक पुनिया ने भरा अपना नामांकन, अब तक कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों से 25 नामांकन हो चुके है दाखिल

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र । जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि कुरुक्षेत्र चारों विधानसभा क्षेत्रों से नामांकन पत्र दाखिल करने के छठे दिन 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों से अब तक 25 नामांकन पत्र दाखिल किए जा चुके है। नामांकन प्रक्रिया के तहत 12 सितंबर को नामांकन पत्र दाखिल करने का आखिरी दिन होगा। उसके उपरांत 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 16 सितंबर तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापिस ले सकते है।
जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश जोगपाल ने कहा कि बुधवार को विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा 14 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। इन नामांकन पत्रों में लाडवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार मेवा सिंह व उनके कवरिंग प्रत्याशी विकास, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से विक्रम सिंह, आजाद उम्मीदवार संदीप गर्ग, जसविंद्र जास्ट, अशोक कुमार हमीदपुर व प्रवीन कुमार ने अपना नामांकन दाखिल किया है। पिहोवा विधानसभा क्षेत्र से संयुक्त संघर्ष पार्टी के उम्मीदवार के कवरिंग प्रत्याशी के रुप में अर्शपाल सिंह, जननायक जनता पार्टी की उम्मीदवार सुखविंद्र कौर व भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जय भगवान ने अपना नामांकन दाखिल किया है।
उन्होंने कहा कि शाहबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुभाष चंद व मिशन एकता पार्टी की उम्मीदवार कांता देवी ने अपना नामांकन दाखिल किया है। थानेसर विधानसभा क्षेत्र से रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के उम्मीदवार जयवीर सिंह रंगा, आजाद उम्मीदवार अभिषेक पुनिया ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों से अब तक 25 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके है। उन्होंने कहा कि वीरवार को नामांकन का आखिरी दिन है। इसके उपरांत 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 16 सितंबर तक प्रत्याशी अपने नाम वापिस ले सकते है, 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को मतगणना का कार्य किया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?