Home Kurukshetra News भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें: सुधा

भाजपा संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें: सुधा

by ND HINDUSTAN
0 comment

विधायक सुभाष सुधा ने 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन किया

मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण

प्रशिक्षण शिविर में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और भाजपा नीतियों पर की जाएगी चर्चा

न्यूज डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि कुरुक्षेत्र में भाजपा के संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया जाएगा तथा सरकार की जनकल्याणकारी व भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए भाजपा के कार्यकर्ता और नेताओं को अपटूडेट करने के लिए मंडल प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वे वीरवार को ज्योतिसर मंडल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ करने के उपरांत कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनितिक सलाहकार कृष्ण बेदी, भाजपा के जिला महामंत्री सुशील राणा,भाजपा के जिला युवा अध्यक्ष रूबल शर्मा, मंडल अध्यक्ष रमेश सैनी, संदीप देशवाल, रविन्द्र सांगवान, ओम प्रकाश ने ज्योतिसर मंडल, थानेसर शहरी मंडल व अभिमन्युपुर मंडल के शिविरों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों, भाजपा के संगठन को मजबूत बनाने, भाजपा के साथ नए सदस्यों को जोडने और भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

विधायक सुभाष सुधा ने ज्योतिसर मंडल के 2 दिवसीय शिविर का विधिवत रूप से शुभारंभ किया। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा, महामंत्री सुशील राणा ने जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।  विधायक ने कहा कि थानेसर हल्के में भाजपा सरकार ने करोडो रुपए की बडी योजनाओं की सौगात दी है। इस सरकार के कार्यकाल में थानेसर को राजकीय महिला कालेज, नर्सिंग कालेज, रेलवे रोड़, पिपली से थर्ड गेट तक रोड, ऐलिवेटिड रेल ट्रैक, स्नथेटिक खेल मैदान, नए लघु सचिवालय के प्रशासनिक भवन सहित अनेकों करोडो रुपए की बडी सौगात दी है। इस सरकार ने अपने 6 वर्ष के कार्यकाल में जितने विकास कार्य किए है वह पिछली सरकारों ने अपने 50 सालों के कार्यकाल में नहीं किए है। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र का सबसे बेहतरीन स्थल बनाने के लिए श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल किया है। इस सरकार ने कुरुक्षेत्र के गीता जयंती समारोह को एक अंतर्राष्टï्रीय महोत्सव का दर्जा देने का काम किया। इस तरह अनेकों योजनाओं पर सरकार काम कर रही है इन सभी योजनाओं और सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को कार्यकर्ता के माध्यम से जन-जन तक पहुंंचाने का काम करना है। 


उन्होंने कहा कि भाजपा के संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरी मेहनत और लग्न के साथ काम करना होगा। इसके साथ ही भाजपा के साथ नए सदस्यों को भी जोडना होगा। इस संगठन को विश्व का सबसे मजबूत संगठन बनाने के प्रयास लगातार किए जा रहे है। भाजपा महामंत्री सुशील राणा ने भी अपने विचार व्यक्त किए और पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। इस मौके पर महामंत्री नौरंग, भाजपा उपाध्यक्ष रोशन बेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम कुमार, देश राज, सरपंच राजेन्द्र, मंडल उपाध्यक्ष अमरीक ज्योतिसर, प्रवीण कुमार सिरसला, मुख्तयार सिंह, चरण, अजीत सिंह, तरसेम ज्योतिसर, प्रवीण राणा, सोमनाथ, अशोक, मोहन सिंह, मनीष, जसविन्द्र सैनी, रामदत्त सैनी, बलजीत सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?