कुरुक्षेत्र, 7 जनवरी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कॉमर्स विभागाध्यक्ष प्रो. तेजेन्द्र शर्मा को संकाय विकास केन्द्र में परियोजना समन्वयक का कार्यभार सौंपा गया है। यह जानकारी लोकसम्पर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने दी। इस नियुक्ति के लिए प्रो. तेजेन्द्र शर्मा ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लगन एवं निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।