Home haryana पूरी भीम आर्मी और जेजेपी की फौज मैदान में, हरियाणा में बदलाव तय –  दुष्यंत चौटाला

पूरी भीम आर्मी और जेजेपी की फौज मैदान में, हरियाणा में बदलाव तय –  दुष्यंत चौटाला

by ND HINDUSTAN
0 comment

कांग्रेसियों ने सदा उचाना के साथ भेदभाव किया, चौ. देवीलाल की सोच के साथ उचानावासी – दुष्यंत चौटाला

उचाना में दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद का मेगा रोड शो, उमड़े ग्रामीण 

न्यूज़ डेक्स संवाददाता

चंडीगढ़।हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि अगले पांच दिन हरियाणा के लिए खासा अहम है, क्योंकि यही पांच दिन प्रदेश के अगले पांच साल का भविष्य तय करेंगे। उन्होंने कहा कि पूरी भीम आर्मी और जेजेपी कार्यकर्ताओं की फौज मिलकर मजबूती के साथ हरियाणा में बदलाव लाने के लिए मैदान में उतरी हुई है और जनता के सहयोग से किसान-कमेरे का गठबंधन जेेजेपी-एएसपी निश्चित तौर प्रदेश में बड़ा परिवर्तन लाएगा। सोमवार को पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना में एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद के साथ रोड शो के दौरान ग्रामीणों से रूबरू था। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा दुष्यंत और चंद्रशेखर का जोरदार स्वागत किया गया। रोड शो के दौरान ग्रामीणों में जोश का आलम यह था कि भारी संख्या में लोग दोनों युवा नेता के भाषण सुनने के लिए घर से निकलकर गांवों की चौपालों पर आए और महिलाएं घरों की छतों पर खड़ी दिखी।

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा का उचाना से उनका बेहद पुराना आपसी भाईचारा है और उचाना ने सदा जननायक चौधरी देवीलाल की विचारधारा को ताकत दी है। उन्होंने कहा कि उचाना के प्यार और स्नेह की बदौलत ही वे देश के सबसे युवा सांसद बने और प्रदेश के सबसे युवा डिप्टी सीएम बने। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि उचाना के विकास को उन्होंने सदैव प्राथमिकता दी है और बतौर सांसद-डिप्टी सीएम रहते हुए यहां के ग्रामीणों की हर मांग को सुनकर सामूहिक विकास कार्य करवाए है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेसी कभी जींद-उचाना का भला नहीं कर सकते है। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान बीरेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला और मांगेराम गुप्ता के मंत्री होते हुए भी यहां के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के दौरान जब रोहतक के गांव लाखन माजरा को पार करके हम जैसे ही जुलाना में आते थे तो सड़कों का आकार पतला हो जाता था। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जींद-उचाना के साथ सदा भेदभाव करने वाले कांग्रेसी आज यहां किस मुंह से भाईचारे की बात कर रहे है ? उन्होंने यह भी कहा कि बीरेंद्र परिवार ने कभी उचाना के लोगों के हित से वास्ता नहीं रखा क्योंकि बीरेंद्र सिंह खुद केंद्र सरकार में दो बड़े विभाग ग्रामीण विकास और इस्पात के मंत्री रहे थे, इनकी धर्मपत्नी विधायक और बेटा सांसद रहे, लेकिन बीरेंद्र सिंह परिवार सत्ता का सुख भोगने में व्यस्त रहा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह परिवार पक्षी तोते की तरह फल खाकर डाल बदलता रहा हैं, कभी कांग्रेस तो कभी बीजेपी। पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि हमने सदा स्थिरता के साथ खुलकर राजनीति की है और चौ. देवीलाल की विचारधारा पर आगे बढ़ रहे है।

इस दौरान एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने उचाना के लोगों से जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार दुष्यंत चौटाला के लिए वोट की अपील की। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में जननायक चौधरी देवीलाल और मान्यवर कांशीराम की सोच पर आगे बढ़ रहे जेजेपी-एएसपी गठबंधन की ताकत और भारी जनसमर्थन को देखकर भाजपा-कांग्रेस घबरा गई है। चंद्रशेखर ने कहा कि उचाना के विकास और हरियाणा के सुनहरे भविष्य के लिए युवा दुष्यंत चौटाला से बेहतर अन्य कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा कि दुष्यंत चौटाला ने सरकार की हिस्सेदारी के दौरान हरियाणा में विकास कार्य करके जनता का विश्वास जीता है इसलिए उचाना की जनता दुष्यंत को भारी मतों से विजयी बनाकर चंडीगढ़ भेजे।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?