Home haryana चुनाव में धनबल की नही जनबल की होगी जीत : अशोक अरोड़ा

चुनाव में धनबल की नही जनबल की होगी जीत : अशोक अरोड़ा

by ND HINDUSTAN
0 comment

कहा, धनबल के सहारे चुनाव जीतना चाहती है भाजपा

 न्यूज़ डेक्स संवाददाता

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा ने विभिन्न गांवों में चुनावी सभाओं में जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि हमारे पास जनता की ताकत है, जबकि सत्तारूढ भाजपा धनबल के सहारे चुनाव जीतना चाहती है। लेकिन हल्के की स्वाभिमानी जनता उनके धनबल के लोभ में आने वाली नही है। अरोड़ा जोगी बस्ती, फौजी कॉलोनी, सेक्टर 13 में जिला बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान अशोक भारद्वाज के निवास स्थान, जोगना खेड़ा, बलाही व बगथला में चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इन सभी कार्यक्रमों में पहुंचने पर अरोड़ा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया और कांग्रेस को भारी बहुमत से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। मोटरसाईकिल सवार युवा कांग्रेस व अशोक अरोड़ा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उन्हे सभा स्थल तक ले गए। कार्यक्रमों में महिलाओं की उपस्थिति भी बडी संख्या में रही। अरोड़ा ने कहा कि भाजपा ने 10 साल के कुशासन में हर वर्ग परेशान रहा। सरकार ने हर वर्ग को अपमानित करने का काम किया। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों के रास्ते में कीलें गाढी गई। उन पर लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले दागे गए। लगभग साढे 7 सौ किसान शहीद हो गए। इसके बाद जाकर सरकार झुकी और कृषि संबंधी तीनों काले कानून वापिस लेने पर मजबूर हुई। उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर एमएसपी कानून की गारंटी दी जाएगी। आज धान की फसल की मंडी में बेकद्री हो रही है। धान का दाना तक नही खरीदा जा रहा। कानून व्यवस्था पर चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि अपराध की घटनाएं प्रतिदिन बढ रही हैं। महंगाई ने जनता की कमर तोड दी है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को रसोई खर्च के लिए दो हजार रूपए प्रति माह दिए जाएंगें। रसेाई गैस सिलेंडर 500 रूपए में मिलेगा। बुजुर्गो, विधवाओं व दिव्यांगों की पैंशन दोगुना कर 6000 रूपए प्रति माह कर दी जाएगी। कर्मचारियों के लिए ऑल्ड पैंशन स्कीम लागू हागी। हरियाणा सरकार में खाली पडे दो लाख नौकरी के पद पक्की नौकरियों से भरे जाएंगें। आज पूरे प्रदेश मे आम चर्चा है कि भाजपा जा रही है और कांग्रेस की सरकार आ रही है। उन्होने लोगों से अपील की कि थानेसर हल्के की सत्ता में भगीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करें। प्रदेश में भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कुरुक्षेत्र के विकास में धन की कोई कमी नही रहने दी जाएगी।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?