Home Ambala News अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के बीच जल्द प्रारंभ की जाए लोकल बस सेवा : परिवहन मंत्री अनिल विज

अम्बाला छावनी व अम्बाला शहर के बीच जल्द प्रारंभ की जाए लोकल बस सेवा : परिवहन मंत्री अनिल विज

by ND HINDUSTAN
0 comment


परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा लोकल बस सेवा के लिए छोटी बसें चलाई जाए जिससे आम नागरिकों को लाभ मिले

एनडी हिन्दुस्तान

अम्बाला हरियाणा के परिवहन मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि टिवन सिटी अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के मध्य लोकल परिवहन बस सेवा को जल्द प्रारंभ की जाए ताकि आम नागरिकों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

श्री विज ने आज अम्बाला रोडवेज के जीएम अश्विनी डोगरा को अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर के प्रमुख स्थानों पर आने-जाने के लिए लोकल बस सेवा को प्रारंभ करने के लिए प्लान तैयार करने के दिशा-निर्देश दिए।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी एवं अम्बाला शहर में लोगों को आने-जाने के लिए सस्ती एवं प्रभावी बस सेवा मिले इसके लिए योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी व शहर के बीच छोटी बस चलाई जाए ताकि वह अंदरूनी क्षेत्रों में भी आसानी से आ जा सके। परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि लोकल बस अम्बाला छावनी के बोह, बब्याल, डिफेंस कॉलोनी क्षेत्र के अलावा टांगरी बांध रोड, महेश नगर, सदर बाजार, 12 क्रॉस रोड, सुभाष पार्क एवं अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है जबकि अम्बाला शहर में मानव चौक, पॉलिटेक्निक चौक, बलदेव नगर, प्रेम नगर व अन्य क्षेत्रों में चलाई जा सकती है। उन्होंने जीएम रोडवेज को इन क्षेत्रों के अलावा अन्य क्षेत्रों में लोकल बस चलाने के लिए प्लान तैयार करने को कहा।

गौरतलब है कि पूर्व में अम्बाला छावनी व शहर के मध्य लोकल बस सेवा चलती थी। इसी सेवा का लाभ अब अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके प्रयास परिवहन मंत्री अनिल विज द्वारा किए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?