कुरुक्षेत्र के विद्यार्थियों ने जीते प्रतियोगिताओं में पुरस्कार
एनडी हिन्दुस्तान
कुरुक्षेत्र । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण हरियाणा व शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त तत्वाधान में राज्य स्तरीय कानूनी साक्षरता प्रतियोगिताओं का आयोजन सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल यमुनानगर में किया गया। मुख्य न्यायिक अधिकारी एवं सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र नितिन राज ने जिला शिक्षा विभाग कुरुक्षेत्र व जिले के समस्त राजकीय व निजी प्राइवेट में कार्यरत कानूनी साक्षरता क्लब के प्रभारियों, सदस्यों व सभी विजेताओं को बधाई दी। जिला शिक्षा अधिकारी,कुरुक्षेत्र रोहतास वर्मा व जिला संयोजक कानूनी साक्षरता शीशपाल जांगड़ा ने समस्त प्रतिभागियों व उनके मार्गदर्शक अध्यापकों को तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता रहे बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी की तरफ से जिला कुरुक्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं नरेश कुमार शर्मा प्रवक्ता अर्थशास्त्र ने बताया कि सत्र वर्ष 2023-24 के कार्यक्रम में सात विधाओं में मंडल स्तर पर विजेता रहे 10 बच्चों ने भाग लिया। इन में से मनदीप माडल स्कूल कुरुक्षेत्र ने स्लोगन लेखन में प्रथम स्थान, हरबंस माडल स्कूल थाना ने पेंटिंग प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, जेन्सी माडल स्कूल मंगोली जाटान ने डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता में तृतीय स्थान, गर्ल स्कूल थानेसर की वंशिका भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान पर रहे। सत्र वर्ष 2024-25 की प्रतियोगिताओं में 10 विधाओं में 13 छात्रों ने भाग लिया। इनमें से पायल बारोट स्कूल से निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, विधी एस.आई.एस. एकेडमी पिहोवा भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय, आदित्य राज स्योंसर स्कूल पावर प्वाइंट में तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिप्टी डायरेक्टर पूनम अहलावत ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया व बधाई दी।