थानेसर हल्का में कार्यकर्ताओं के कारण सबसे मजबुत संगठन है भाजपा:सुधा
कांग्रेस की नीतियों और नेताओं से दु:खी हो चके है कांग्रेस के कार्यकर्ता
थानेसर में हो रहे विकास से प्रभावित होकर विधायक सुभाष सुधा के संग चलने का किया इरादा
न्यूज डेक्स संवाददाता
कुरुक्षेत्र,13 जनवरी। थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर हल्का में कार्यकर्ताओं के कारण भाजपा सबसे मजबुत संगठन बन चुका है। इस संगठन के साथ प्रत्येक नेता जुडक़र काम करना चाहता है। इस सरकार के विकास कार्यों और पारदर्शी नीतियों से सभी प्रभावित है। इस सरकार ने हर वर्ग के लिए जनकल्याणकारी नीतियां लागू की है। इससे प्रभावित होकर थानेसर हल्के से कांग्रेस, इनेलों व अन्य पार्टियों को कार्यकर्ता और नेता छोडक़र भाजपा में शामिल हो रहे है।
विधायक सुभाष सुधा बुधवार को सैक्टर 7 आवास कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। इससे पहले वार्ड-28 से पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता सुनील राजपाल अपने दर्जनों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी को अलविदा कहकर थानेसर हल्के में करोड़ों रुपए की लागत से करवाए गए विकास कार्यों और भाजपा की पारदर्शी नीतियों से प्रभावित होकर विधायक सुभाष सुधा के नेतृत्व में भाजपा पार्टी में विधिवत रुप से शामिल हुए और सदस्यता भी ग्रहण की है। विधायक ने पार्टी में शामिल होने वाले कांग्रेस नेता सुनील राजपाल उनके समर्थकों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के पास ना तो कोई नेता है और ना ही कोई नीति, कांग्रेस की फूट से किसी भी कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं हो रही है और न ही किसी कार्यकर्ता को यह मालूम की उनका असली नेता कौन है।
उन्होंने कहा कि थानेसर हल्का में किसी भी कांग्रेस नेता के पास कोई मुद्दा नहीं है, वह सिर्फ बिना मुद्दों की बात करते है और थानेसर हल्के की जनता के लिए उनकी क्या नीतियां रही है और क्या रहेंगी, इस पर उन्होंने कभी नहीं सोचा। इनेलो और कांग्रेस के राज में उन नेताओं ने केवल अपने स्वार्थ को पूरा करने और अपने जेबों को भरने का काम किया है। यहां तक की अपने चहेतों का भी भला नहीं कर सके तो वह अपने थानेसर हल्के के विकास के बारे में कैसे सोच सकते है। अब जब हल्के का विकास हो रहा है तब उनके मन में पीड़ा है कि हल्के का विकास क्यों हो रहा है। इसलिए इस प्रकार के कांग्रेस नेताओं से कांग्रेस के ही कार्यकर्ता और नेता दु:खी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक मजबुत संगठन है, इस संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता का पूरा मान-सम्मान किया जाता है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल की नीतियों और ईमानदारी से सभी प्रभावित है। इसलिए सभी नेता और कार्यकर्ता भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है और सरकार के साथ मिलकर काम करना चाहता है। इस मौके पर भाजपा नेता डीपी चौधरी, पार्षद पकंज शर्मा, पार्षद विशाल शर्मा, पार्षद नितिन बाली, भाजपा के युवा नेता साहिल सुधा, मुल्तान सभा के अध्यक्ष प्रदीप झाम्ब सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।