Home Kurukshetra News 30 सालों में हजारों कलाकारों को मुकाम देने का काम किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने:डॉ महावीर गुड्डू

30 सालों में हजारों कलाकारों को मुकाम देने का काम किया अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव ने:डॉ महावीर गुड्डू

by ND HINDUSTAN
0 comment

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव धर्म, संस्कृति और शिक्षा का महाकुम्भ

पंडित लख्मी चंद अवार्ड से लेकर पद्मश्री तक का सफर

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मंच को पूजते है मां के समान

राजनीति से दूर 17 साल राजकीय स्कूल में लेक्चरर व 13 साल प्रिंसिपल के रूप में दी सेवाएं

एनडी हिन्दुस्तान

कुरुक्षेत्र । पद्मश्री एवं हरियाणा के प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ महावीर गुड्डू ने अतंराष्टï्रीय गीता महोत्सव को 30 सालो से एक जीवन की तरह जीया हैं। इस समय अवधि के दौरान महोत्सव के मंच से हजारों कलाकारों को आगे बढते हुए और अपना मुकाम हासिल करते हुए अपनी आंखों से देखा हैं। इस महोत्सव के मंच के सहारे ही सरकार ने उन्हें वर्ष 2024 में पद्मश्री अवार्ड से नवाजा है।
पद्मश्री डॉ महावीर गुड्डïू ने शुक्रवार को अन्तर्राष्टï्रीय गीता महोत्सव में विशेष बातचीत करते हुए कहा कि 14 अगस्त 1972 से कला और संस्कृति के मंच से जुड़ने का एक मौका मिला। इस मंच के साथ जुड़ने में उनके दादा स्वतंत्रता सेनानी पंडित किशनू राम, पिता एवं लेखक पंडित श्रीचंद और माता किशनी देवी का अहम योगदान रहा हैं। इसके साथ ही मास्टर सुभाष ने उनकों तराशने का काम किया। इस दौरान गांव गंगोली में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं 2 वर्ष पूर्व अमेरिका लॉस एंजेलिस में शिक्षा और संस्कृति में पीएचडी की उपाधि मिली। इस शिक्षा के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव से भी पिछले 30 सालों से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के छोटे से बड़ा होते हुए अपनी आंखों से देखा हैं। इस 30 साल की अवधि में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मंच से हजारों कलाकारों ने अपना मुकाम हासिल किया। ये कलाकार आज भी इस मंच के साथ जुड़े हुए हैं। इस महोत्सव को धर्म संस्कृति और शिक्षा का महाकुंभ कहे तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि इस मंच पर धार्मिक, सांस्कृतिक और शिक्षा को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता हैं। यह तीनों विषय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में रम चुके हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के प्रयासों से संस्कृति का यह महाकुम्भ नित रोज एक नई इबादत लिखने का काम कर रहा हैं। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी उपस्थित थे।
पंडित लख्मी चंद अवार्ड से लेकर पद्मश्री तक का सफर
प्रसिद्ध लोक कलाकार डॉ महावीर गुड्डू ने अपनी कला के दम पर सबसे पहले पंडित लख्मीचंद अवार्ड हासिल किया। इसके उपरांत हरियाणा कला रत्न, पंडित लख्मीचंद शिक्षा एवं संस्कृति पुरस्कार, लंदन भारत गौरव अवार्ड, वर्ष 2023 में संगीत एवं नृत्य में राष्ट्रपति अवार्ड हासिल किया। इसके बाद भारत सरकार की तरफ से अप्रैल 2024 में लोक कला के संरक्षण संवर्धन और समाज में कला और संस्कृति के प्रति जागरूकता लाने के लिए पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया ।
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मंच को पूजते है मां के समान
प्रसिद्ध लोक कलाकार महावीर गुड्डू का कहना है कि बेशक उन्होंने जींद के गांव गंगोली में अपनी प्राथमिक शिक्षा हासिल की लेकिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के मंच को अपनी मां की तरफ पूजते हैं। इस मंच से ही उनके सांस्कृतिक और कला के जीवन की शुरुआत हुई। वर्ष 1985 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी के पहले युवा महोत्सव में क्रियेटिव डांस और नाटक की प्रस्तुति देने के साथ-साथ दिल्ली में 22 देशों के युवा महोत्सव में उनके डांस, नृत्य और संगीत की खूब सराहना की गई और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जिसे आज रत्नावली का नाम दिया गया है उस समय हरियाणा डे पर 5 बार चुटकुलों और 5 बार डांस में प्रथम पुरस्कार मिला। इतना ही नहीं वर्ष 1987 और 1988 में संगीत और डांस में 2 बार मैन ऑफ सीरीज का खिताब भी विश्वविद्यालय की तरफ से दिया गया।

You may also like

Leave a Comment

NewZdex is an online platform to read new , National and international news will be avavible at news portal

Edtior's Picks

Latest Articles

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?